त्योहार

Makar Sankranti 2021: भूलकर भी मकर संक्रांति के दिन न करें ये काम!

मकर संक्रांति के साथ जहां सूर्यदेव दिशा एवं राशि में परिवर्तन कर दक्षिणायण से उत्तरायण और मकर में प्रवेश करते हैं, वहीं दिन बड़ा और रातें छोटी होने लगती हैं.

Makar Sankranti 2021: भूलकर भी मकर संक्रांति के दिन न करें ये काम!
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Instagram)

मकर संक्रांति: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के साथ जहां सूर्यदेव दिशा एवं राशि में परिवर्तन कर दक्षिणायण से उत्तरायण और मकर में प्रवेश करते हैं, वहीं दिन बड़ा और रातें छोटी होने लगती हैं. खेतों में रबि की फसलें काटकर उसकी जगह जायद की फसलें बोने की तैयारी शुरु होती हैं, ठिठुरती सर्दी में भी थोड़ी गरमाहट आने लगती है. यह दिन वस्तुतः स्नान, दान, ध्यान और धर्म का माना जाता है. मान्यता है कि दान-धर्म से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, और आपके घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है. इसी दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनि से मिलने जाते हैं. इसलिए इस दिन ऐसे हर कार्यों से बचना चाहिए, जिसकी वजह से सूर्य देव नाराज हों.

आइये जानें वे कौन-कौन से कार्य हैं, जिन्हें मकर संक्रांति के दिन नहीं करना चाहिए.

* हिंदू शास्त्रों के मुताबिक बिना स्नान-ध्यान और तिल-खिचड़ी दान किये, किसी वस्तु का सेवन नहीं करना चाहिए.

* इस दिन घर आये साधू-संन्यासी अथवा भिखारी को बिना कुछ दिये वापस नहीं भेजना चाहिए. उसे वस्त्र, भोजन, कंबल एवं कुछ मुद्राएं इत्यादि दान करने से कई गुना पुण्य की प्राप्ति होती है.

* मकर संक्रांति के दिन मांसाहार (अंडा, मांस, मछली इत्यादि) और शराब जैसी नशीले पदार्थों से दूर रहें, ऐसा करने से आक्रामकता आती है.

* किसी वृद्ध, गरीब अथवा कमजोर व्यक्ति पर क्रोध अथवा अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

* मकर संक्रांति के दिन प्याज एवं लहसुन जैसी चीजों का भी सेवन नहीं करना चाहिए.

* ऐसे व्यक्ति को दान नहीं देना चाहिए, जो उस वस्तु का सदुपयोग नहीं करे.

* अपनी सामर्थ्य के अनुसार नई वस्तुओं का ही दान करें, फटे-पुराने कपड़े, पुराने स्वेटर, बासी भोजन अथवा पुराने कंबल का दान हरगिज नहीं करें. यह भी पढ़ें : Makar Sankranti 2021 Images & Wallpapers: देश में मकर संक्रांति की धूम, इन खूबसूरत GIFs, HD Photos, WhatsApp Stickers, Greetings के जरिए दें बधाई

* मकर संक्रांति के दिन घर में कलह अथवा अशांति का माहौल नहीं बनने दें.

* किसी से भी मधुर वाणी में ही बात-व्यवहार करें, किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं करें.

* सूर्यास्त के बाद भोजन हरगिज नहीं करें, ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं.

* सिर्फ अपने हित की सोचने वाले व्यक्ति को भी दान देना से कोई लाभ नहीं होता.

* इस दिन खिचड़ी में अरहर की दाल का प्रयोग नहीं करें. इसके बजाय मूंग अथवा उड़द दाल का सेवन करना चाहिए.

* अगर आपके शहर में कोई नदी या पवित्र सरोवर हो तो वहीं पर स्नान करें.

* मासूम पशु-पक्षियों को परेशान नहीं करना चाहिए.

* भोजन में मसालों का सेवन भी नहीं करना चाहिए.

* खुद की कमाई के पैसे से खरीदी वस्तुओं का ही दान करें, और गलत ढंग से अर्जित आय से दान नहीं करना चाहिए.

* दान देने के पश्चात किसी तरह का पश्चाताप नहीं करना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).