List of Dry Days of 2020 in India: इन तारीखों पर नहीं होगी शराब की बिक्री, देखें साल 2020 में पड़ने वाले ड्राई डे की पूरी लिस्ट
भारत में कुछ खास दिनों पर ड्राई डे होता है और तब शराब की बिक्री नहीं होती है. देशभर में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) जैसे प्रमुख राष्ट्रीय त्योहारों के दौरान ड्राई डे होता है. इसके अलावा चुनाव के दौरान भी शराब की बिक्री पर पाबंदी होती है. देखें साल 2020 में आने वाले ड्राई डे की पूरी लिस्ट
- Read in
- English
List of Dry Days of 2020 in India: साल 2020 (Year 2020) के साथ एक नए दशक की शुरुआत भी हो गई है और हर साल की तरह इस नए साल में भी कई सारे त्योहार मनाए जाने हैं. हालांकि किसी खास अवसर या उत्सव पर अधिकांश लोग शराब पीकर उसका लुत्फ उठाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार ड्राई डे (Dry Day) होने की वजह से वो चाहकर भी शराब नहीं पी पाते हैं. आधुनिकता के इस दौर में ज्यादातर लोग अपनी खुशी या त्योहार को सेलिब्रेट करने के लिए एल्कोहल का सहारा लेते हैं, लेकिन उनका मूड तब खराब हो जाता है जब उस दिन ड्राई डे होता है और उन्हें पहले से इसकी खबर नहीं होती है. साल 2020 में एल्कोहल (Alcohol) न मिलने के कारण आपके जश्न का रंग फीका न पड़ जाए, इसलिए आपको ड्राई डे की तारीखों (Dry Day Dates In Year 2020) के बारे में पहले से पता होना चाहिए.
विकिपीडिया के अनुसार, कुछ खास दिनों पर ड्राई डे होता है और तब शराब की बिक्री नहीं होती है. देशभर में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) जैसे प्रमुख राष्ट्रीय त्योहारों के दौरान ड्राई डे होता है. इसके अलावा चुनाव के दौरान भी शराब की बिक्री पर पाबंदी होती है. साल 2020 में कब-कब ड्राई डे है यानि किन-किन तारीखों पर शराब नहीं मिलेगी, इसकी जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं साल 2020 में पड़ने वाले ड्राई की पूरी लिस्ट (Dry Day Calendar of Year 2020).
जनवरी 2020
| तारीख | दिन | त्योहार/ ड्राई डे |
| 15 जनवरी 2020 | बुधवार | मकर संक्रांति |
| 26 जनवरी 2020 | रविवार | गणतंत्र दिवस |
| 30 जनवरी 2020 | गुरुवार | महात्मा गांधी पुण्यतिथि |
फरवरी 2020
| तारीख | दिन | त्योहार/ ड्राई डे |
| 18 फरवरी 2020 | मंगलवार | स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती |
| 19 फरवरी 2020 | बुधवार | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती |
| 21 फरवरी 2020 | शुक्रवार | महाशिवरात्रि |
मार्च 2020
| तारीख | दिन | त्योहार/ ड्राई डे |
| 10 मार्च 2020 | मंगलवार | होली |
अप्रैल 2020
| तारीख | दिन | त्योहार/ ड्राई डे |
| 2 अप्रैल 2020 | गुरुवार | राम नवमी |
| 6 अप्रैल 2020 | सोमवार | महावीर जयंती |
| 10 अप्रैल 2020 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
मई 2020
| तारीख | दिन | त्योहार/ ड्राई डे |
| 1 मई 2020 | शुक्रवार | महाराष्ट्र दिवस (सिर्फ महाराष्ट्र) |
| 7 मई 2020 | गुरुवार | बुद्ध पूर्णिमा |
| 24 मई 2020 | रविवार | ईद-उल-फित्र |
जून 2020- नो ड्राई डे
जुलाई 2020
| तारीख | दिन | त्योहार/ ड्राई डे |
| 1 जुलाई 2020 | बुधवार | आषाढ़ी एकादशी |
| 30-31 जुलाई 2020 | गुरुवार-शुक्रवार | ईद-अल-अधा |
अगस्त 2020
| तारीख | दिन | त्योहार/ ड्राई डे |
| 11 अगस्त 2020 | मंगलवार | कृष्ण जन्माष्टमी |
| 15 अगस्त 2020 | शनिवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 22 अगस्त 2020 | शनिवार | गणेश चतुर्थी |
| 29 अगस्त 2020 | शनिवार | मुहर्रम |
सितंबर 2020- नो ड्राई डे
अक्टूबर 2020
| तारीख | दिन | त्योहार/ ड्राई डे |
| 2 अक्टूबर 2020 | शुक्रवार | गांधी जयंती |
| 25 अक्टूबर 2020 | रविवार | दशहरा |
| 31 अक्टूबर 2020 | शनिवार | वाल्मिकि जयंती |
नवंबर 2020
| तारीख | दिन | त्योहार/ ड्राई डे |
| 25 नवंबर 2020 | बुधवार | कार्तिक एकादशी |
| 30 नवंबर 2020 | सोमवार | गुरु नानक जयंती |
दिसंबर 2020- नो ड्राई डे
गौरतलब है कि जनवरी 2020 में 3, फरवरी में 3 और मार्च में एक दिन ड्राई डे है, जबकि अप्रैल में 3 मई में 2 ड्राई डे है, लेकिन अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो मई (1 मई 2020) में आपके लिए 3 दिन ड्राई डे रहेगा. जून महीना आपको खुश कर सकता है, क्योंकि इस महीने एक भी ड्राई डे नहीं है. साल 2020 के जुलाई महीने में 3, अगस्त में 4, अक्टूबर में 3 और नवंबर में 2 ड्राई डे पड़ रहे हैं. हालांकि साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर में कोई ड्राई डे नहीं है. इस तरह से साल के तीन महीने जुलाई, सितंबर और दिसंबर में कोई ड्राई डे नहीं होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2020 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

