Happy Valentine's Day 2019 Wishes: अपने प्यार को WhatsApp Stickers, SMS, Facebook Greetings के जरिए भेजें ये शानदार मैसेजेस और कहें 'हैप्पी वैलेंटाइन डे'
बेशक इन शानदार मैसेजेस के जरिए आप न सिर्फ रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे विश कर सकते हैं, बल्कि बिना कुछ कहे उन्हें इस बात का एहसास भी दिला सकते हैं कि आप उनसे कितनी मोहब्बत करते हैं.
Happy Valentine's Day 2019 Wishes: रोज डे (Rose Day), प्रपोज डे (Propose Day), चॉकलेट डे (Chocolate Day), टेडी डे (Teddy Day), प्रॉमिस डे (Promise Day), हग डे (Hug Day) और किस डे (Kiss Day) सेलिब्रेट करने के बाद आखिरकार 14 फरवरी को कपल्स वैलेंटाइन डे (Valentine Day) सेलिब्रेट करने के लिए तैयार हैं. यह दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत बड़ा और खास दिन होता है. 14 फरवरी को युवा कपल्स एक-दूसरे के साथ खूबसूरत पलों को बिताते हैं और वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट (Valentine's Day Celebration) करते हैं. हालांकि सोशल मीडिया के इस दौर में वैलेंटाइन डे मनाने का अंदाज भी बदल गया है. लोग महंगे- खूबसूरत गिफ्ट देने के अलावा सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए अपने प्यार को वैलेंटाइन डे विश करते हैं.
अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को इंप्रेस करना चाहते हैं तो उन्हें गिफ्ट (Gift) और सरप्राइज (Surprise) देने के साथ-साथ प्यार भरे मैसेजेस जरूर भेजें और उनका दिल जीत लें, हम आपके लिए लेकर आए हैं वैलेंटाइन डे के कुछ शानदार मैसेजेस जिन्हें आप WhatsApp Stickers, SMS, Facebook Greetings के जरिए भेजकर वैलेंटाइन डे विश (Valentine Day Wishes) कर सकते हैं,
1- सिर्फ इतना ही कहा है, प्यार है तुमसे,
जज्बातों की कोई नुमाइश नहीं की,
प्यार के बदले सिर्फ प्यार मांगा है तुमसे,
रिश्ते की तो कोई गुजारिश नहीं की.
हैप्पी वैलेंटाइन डे. यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2019: 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, प्यार के इस दिन से जुड़ा है यह दिलचस्प इतिहास
(File Image)
2- होंठ कह नहीं सके जो फसाना दिल का,
शायद नजर से वो बात हो जाए,
इस उम्मीद में करते हैं इंतजार रात का,
शायद सपने में ही उनसे मुलाकात हो जाए.
हैप्पी वैलेंटाइन डे.

3- रातें गुमनाम होती हैं,
दिन किसी के नाम होता है,
अब हम जिंदगी कुछ इस तरह से जीते हैं...
कि हर लम्हा आपके नाम होता है.
हैप्पी वैलेंटाइन डे.

4- चले गए हैं दूर कुछ पल के लिए,
मगर करीब हैं हर पल के लिए,
कैसे भुलाएंगे आपको एक पल के लिए,
जब हो चुका है प्यार उम्र भर के लिए.
हैप्पी वैलेंटाइन डे यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2019: हर किसी को वैलेंटाइन डे करना चाहिए सेलिब्रेट, इस दिन को स्पेशल बनाती हैं ये 5 चीजें

5- यादों की बरसात लिए,
दुआओं की सौगात लिए,
दिल की गहराई से,
चांद की रोशनी से,
फूलों के कागज पर...
आपके लिए सिर्फ 3 लफ्ज़...
“I LOVE YOU”
हैप्पी वैलेंटाइन डे.

6- लोग समझते हैं हमने उनको भूला रखा है,
वो क्या जानें कि उन्हें दिल में छुपा रखा है,
देख न सकें कोई उन्हें मेरी आंखों में,
इसलिए पलकों को हमने झुका रखा है.
हैप्पी वैलेंटाइन डे.

7- अब तो शाम-ओ-सहर मुझे रहता है बस ख्याल तेरा,
कुछ इस कदर दुआओ सा मिला है मुझे साथ तेरा,
अब कोई शिकवा और शिकायत नहीं उस खुदा से,
बस एक तुम्हें पाकर खुशियों से भर गया ये दामन मेरा.
हैप्पी वैलेंटाइन डे. यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2019 Gift Ideas: वैलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को दें ये खास तोहफे, देखें कौन सा गिफ्ट रहेगा आपके लिए बेस्ट

बेशक इन शानदार मैसेजेस के जरिए आप न सिर्फ रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर को वैलेंटाइन डे विश कर सकते हैं, बल्कि बिना कुछ कहे उन्हें इस बात का एहसास भी दिला सकते हैं कि आप उनसे कितनी मोहब्बत करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

