Vishwakarma Puja 2025 Wishes: विश्वकर्मा पूजा के इन हिंदी WhatsApp Messages, Facebook Greetings, Quotes को भेजकर दें अपनों को शुभकामनाएं
कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से भक्तों के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं, इसलिए घरों के अलावा कारखानों और दफ्तरों में विश्वकर्मा जी के साथ-साथ मशीनों और औजारों की विशेष पूजा की जाती है. साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपनों को विश्वकर्मा पूजा की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Vishwakarma Puja 2025 Wishes in Hindi: देवताओं के शिल्पकार कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की पूजा (Vishwakarma Puja) का पर्व साल में दो बार मनाया जाता है. हर साल 16 या 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का त्योहार मनाया जाता है तो वहीं हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को देश के विभिन्न हिस्सों में विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) धूमधाम से मनाई जाती है. इस साल विश्वकर्मा पूजा का त्योहार 17 सितंबर 2025 को मनाया जा रहा है. प्रचलित पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान ब्रह्मा के पुत्र धर्म और उनके पुत्र वास्तुदेव का विवाह अंगीरसी नाम की कन्या से हुआ था और भगवान विश्वकर्मा (Bhagwan Vishwakarma) उन्हीं की संतान हैं. विश्वकर्मा जयंती पर दफ्तरों और कारखानों में रखे मशीनों के अलावा घर में रखे औजारों की भी पूजा-अर्चना की जाती है, जबकि विद्यार्थी या शिक्षक इस दिन पुस्तकों और पेन की पूजा करते हैं.
कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से भक्तों के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं, इसलिए घरों के अलावा कारखानों और दफ्तरों में विश्वकर्मा जी के साथ-साथ मशीनों और औजारों की विशेष पूजा की जाती है. साथ ही शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप इन हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स, कोट्स के जरिए अपनों को विश्वकर्मा पूजा की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.

गौरतलब है कि हिंदू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व बताया जाता है. इस दिन देवताओं के शिल्पकार और संसार के पहले इंजीनियर कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. विश्वकर्मा जयंती पर लोहार, मजदूर, बढ़ई, इंजीनियर, वास्तुकार, मूर्तिकार और फैक्ट्री में काम करने वाले मशीनों और औजारों की पूजा करते हैं. देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).