Valentine’s Day 2024 Messages: हैप्पी वैलेंटाइन डे! अपने प्यार के साथ शेयर करें ये रोमांटिक हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes, GIF Greetings और Photo SMS
वैलेंटाइन डे रोम के पादरी संत वैलेंटाइन को समर्पित है, जो 270 ईस्वी में प्रेम को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में प्यार के संदेश बांटते थे. उन्हीं की याद में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इस दिन कपल्स अपने प्यार को जाहिर करने के लिए गिफ्ट्स और सरप्राइज का सहारा लेते हैं. इसके साथ ही आप इन रोमांटिक हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए अपने प्यार से हैप्पी वैलेंटाइन डे कह सकते हैं.
Valentine’s Day 2024 Messages in Hindi: प्यार करने वालों के लिए साल का हर एक दिन बेहद खास होता है, लेकिन साल के कुछ दिन प्यार करने वालों के लिए खास तौर पर समर्पित किए गए हैं. जी हां, फरवरी महीने (February Month) को प्यार का महीना कहा जाता है और इस दौरान 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) से वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) की शुरुआत होती है, जिसका समापन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) के साथ होता है. वैसे तो प्यार का इजहार किसी भी दिन किया जा सकता है, लेकिन दिल खोलकर अपने प्यार का इजहार कर पाना हर किसी के लिए इतना आसान भी नहीं होता है, इसलिए प्यार का इजहार करने के लिए 14 फरवरी को दुनिया भर में प्यार का महापर्व वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे से ठीक एक हफ्ते पहले वैलेंटाइन वीक शुरु हो जाता है. 7 फरवरी से 14 फरवरी तक रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे मनाए जाने के बाद वैलेंटाइन डे मनाया जाता है.
वैलेंटाइन डे रोम के पादरी संत वैलेंटाइन को समर्पित है, जो 270 ईस्वी में प्रेम को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर में प्यार के संदेश बांटते थे. उन्हीं की याद में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इस दिन कपल्स अपने प्यार को जाहिर करने के लिए गिफ्ट्स और सरप्राइज का सहारा लेते हैं. इसके साथ ही आप इन रोमांटिक हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस के जरिए अपने प्यार से हैप्पी वैलेंटाइन डे कह सकते हैं.

वैलेंटाइन डे से जुड़ी कहानी के अनुसार, रोम के राजा क्लाउडियस प्रेम संबंधों के विरोध में थे और उन्होंने रोम के सैनिकों की शादी व सगाई पर प्रतिबंध लगा दिया था, जबकि संत वैलेंटाइन ने राजा क्लाउडियस द्वारा शादी और सगाई पर प्रतिबंध लगाने वाले फैसले के खिलाफ जाकर कई शादियां करवाईं. संत वैलेंटाइन को इस बगावत के चलते 14 फरवरी के दिन फांसी पर चढ़ा दिया गया. इस दिन भले ही संत वैलेंटाइन को फांसी दे दी गई, लेकिन प्यार करने वालों के बीच वो हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गए. यही वजह है कि उनकी याद में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है. कहा जाता है कि पहला वैलेंटाइन डे 496 ईस्वी में मनाया गया था, जिसकी शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).