Teddy Day 2026 Wishes: टेडी डे के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
इस डिजिटल युग में गिफ्ट के साथ-साथ प्यारे मैसेज भेजने का भी चलन है. आप अपने पार्टनर को इन संदेशों के जरिए विश कर सकते हैं. वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी टेडी डे के इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने पार्टनर को टेडी डे की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Teddy Day 2026 Wishes in Hindi: प्यार के महीने फरवरी की शुरुआत के साथ ही कपल्स पर रोमांस की खुमारी छाने लगती है. 7 फरवरी से शुरू हुए वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का उत्साह अब अपने चौथे पड़ाव पर पहुंच गया है. रोज डे, प्रपोज डे और चॉकलेट डे मनाने के बाद अब 10 फरवरी को दुनिया भर में 'टेडी डे' (Teddy Day) मनाया जाएगा. इस दिन कपल्स एक-दूसरे को प्यारा सा टेडी बियर गिफ्ट कर अपने दिल की कोमल भावनाओं का इजहार करते हैं. वैलेंटाइन वीक का हर दिन एक खास संदेश लेकर आता है. टेडी डे के दिन पार्टनर को टेडी बियर देना कोमलता और मासूमियत का प्रतीक माना जाता है. खासतौर पर लड़कियों के बीच टेडी बियर काफी लोकप्रिय होते हैं, इसलिए लड़के अक्सर अपनी पार्टनर का दिल जीतने के लिए उन्हें खूबसूरत टेडी बियर और प्यार भरे शुभकामना संदेश भेजते हैं.
इस डिजिटल युग में गिफ्ट के साथ-साथ प्यारे मैसेज भेजने का भी चलन है. आप अपने पार्टनर को इन संदेशों के जरिए विश कर सकते हैं. वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी टेडी डे के इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपने पार्टनर को टेडी डे की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.





बहुत कम लोग जानते हैं कि 'टेडी' नाम अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट (Theodore Roosevelt) से जुड़ा है. बताया जाता है कि 14 नवंबर 1902 को राष्ट्रपति रूजवेल्ट मिसिसिपी के जंगल में शिकार पर गए थे. वहां उन्होंने एक घायल भालू को देखा, लेकिन दया आने पर उन्होंने उसका शिकार करने से मना कर दिया. इस घटना पर कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने एक कार्टून बनाया, जो अखबार में छपा. इसे देख व्यवसायी मॉरिन मिचटॉम ने भालू के आकार का खिलौना बनाया. चूंकि राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निकनेम 'टेडी' था, इसलिए इस खिलौने का नाम भी 'टेडी बियर' रखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2026 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

