Teachers' Day 2025 Messages: हैप्पी टीचर्स डे! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था, इसलिए उनके प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन तमाम छात्र अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने शिक्षक को हैप्पी टीचर्स डे कहकर बधाई दे सकते हैं.
Teachers' Day 2025 Messages In Hindi: हर व्यक्ति के जीवन में उसके माता-पिता के बाद एक शिक्षक (Teacher) काफी अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि एक शिक्षक ही अपने छात्र को अज्ञानता के अंधकार बाहर निकालता है और उसे ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है. इतना ही नहीं अपने छात्र को शिक्षित करने के साथ-साथ शिक्षक उसके उज्जवल भविष्य के निर्माण में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यही वजह है कि शिक्षकों के प्रति प्यार और सम्मान जाहिर करने के साथ ही उनका आभार व्यक्त करने के लिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस यानी टीचर्स डे (Teachers' Day) मनाया जाता है. इस दिवस को भारत के पहले उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है. उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था.
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था, इसलिए उनके प्रति सम्मान जाहिर करने के लिए उनकी जयंती को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन तमाम छात्र अपने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हैं. ऐसे में आप भी इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए अपने शिक्षक को हैप्पी टीचर्स डे कहकर बधाई दे सकते हैं.

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन न सिर्फ भारतीय संस्कृति के संवाहक थे, बल्कि वे एक प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक और आस्थावान हिंदू विचारक भी थे. उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए साल 1954 में भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया था. शिक्षक दिवस उन तमाम शिक्षकों को समर्पित है, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है, इसलिए इस दिन सभी छात्र अपने शिक्षकों के प्रति प्यार, सम्मान जाहिर करते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं. भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाए जाने के एक महीने बाद 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस यानी अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2025 06:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).