Swami Vivekananda Jayanti 2021 Quotes: स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती पर अपनों के साथ शेयर करें उनके ये महान और प्रेरणादायी विचार
स्वामी विवेकानंद के महान विचार आज भी इंसानों को जीवन में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं. उनके विचारों में इतनी शक्ति है कि अगर इंसान उसका अनुसरण करे तो मन में उठने वाली सभी नकारात्मक तरंगों को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित कर सकते हैं. स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके ये प्रेरणादायी विचार आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं.
Swami Vivekananda Jayanti 2021 Quotes in Hindi: आज (12 जनवरी 2021) आध्यात्मिक गुरु और महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद जी की 157वीं जयंती (Swami Vivakenanda 157th Birth Anniversary) मनाई जा रही है. उनकी जयंती के दिन ही हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया जाता है. स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता के कायस्थ परिवार में हुआ था. बचपन में उनका नाम नरेंद्र दत्त था, उनके पिता विश्वनाथ दत्त कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील थे और मां भुवनेश्वरी देवी धार्मिक विचारों वाली महिला थीं. नरेंद्र नाथ दत्त महज 25 साल की उम्र में घर-द्वार छोड़कर संन्यासी बन गए और संन्यास लेने के बाद उनका नाम स्वामी विवेकानंद पड़ा. स्वामी विवेकानंद रामकृष्ण परमहंस के प्रिय शिष्य थे. दोनों की मुलाकात सन 1881 में कलकत्ता के दक्षिणेश्वर के काली मंदिर में हुई थी.
स्वामी विवेकानंद के महान विचार आज भी इंसानों को जीवन में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देते हैं. खासकर युवाओं में तन-मन में स्वामी जी के विचार एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं. उनके विचारों में इतनी शक्ति है कि अगर इंसान उसका अनुसरण करे तो मन में उठने वाली सभी नकारात्मक तरंगों को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित कर सकता है. स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके ये प्रेरणादायी विचार (Inspirational Quotes of Swami Vivekananda) आप अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं.
1- अपने इरादों को मजबूत रखो, लोग जो कहते हैं उन्हें कहने दो, एक दिन वही लोग तुम्हारा गुणगान करेंगे.

2- एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो, बाकी सब कुछ भूल जाओ.

3- उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए.

4- जब तक जीना, तब तक सीखते रहो, क्योंकि अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है.

5- दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो.

6- हम जो बोते हैं वो काटते हैं, हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं.

7- संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका है, असंभव से आगे निकल जाना.

8- जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी.

9- खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है.

10- सत्य को हजार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा.

गौरतलब है कि स्वामी विवेकानंद जी ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने 1 मई 1897 में कलकत्ता में रामकृष्ण मिशन और 9 दिसंबर 1898 को गंगा नदी के किनारे बेलूर में रामकृष्ण मठ की स्थापना की थी. स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की शुरुआत साल 1985 से हुई थी और इस दिवस को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिलता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 08:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

