त्योहार

Sharad Navratri 2025 E-Invitation In Hindi: शारदीय नवरात्रि के पर्व में शामिल होने के लिए अपनों को इन प्यार भरे ई-इनविटेशन के जरिए करें आमंत्रित

शारदीय नवरात्रि में कई लोग जहां नौ दिनों का व्रत करके मां आदिशक्ति की उपासना करते हैं तो वहीं कई लोग पहले और आखिरी दिन व्रत करते हैं. कई भक्त अपने घर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके इस उत्सव को भव्य बनाते हैं. ऐसे में शारदीय नवरात्रि के पर्व में शामिल होने के लिए आप इन प्यार भरे ई-इनविटेशन के जरिए अपनों को आमंत्रित भी कर सकते हैं.

Sharad Navratri 2025 E-Invitation In Hindi: शारदीय नवरात्रि के पर्व में शामिल होने के लिए अपनों को इन प्यार भरे ई-इनविटेशन के जरिए करें आमंत्रित
शारदीय नवरात्रि 2025 ई-इनविटेशन (Photo Credits: File Image)

Sharad Navratri 2025 E-Invitation In Hindi: आश्विन मास की अमावस्या यानी सर्वपितृ अमावस्या (Sarv Pitru Amavasya) के दिन पितरों को विदाई देने के बाद भक्त मां दुर्गा (Maa Durga) के स्वागत के लिए तैयार हो जाते हैं, क्योंकि इसके अगले ही दिन यानी आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से मां दुर्गा की उपासना के नौ दिवसीय पर्व शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की शुरुआत हो जाती है, जिसका मां भगवती के उपासकों को बेसब्री से इंतजार रहता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, अश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है और अश्विन शुक्ल नवमी को महानवमी के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि का समापन होता है, जबकि उसके अगले दिन विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) का त्योहार मनाया जाता है. इस साल 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है, जबकि महानवमी 1 अक्टूबर 2025 को होगी और 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा.

नवरात्रि का नौ दिवसीय उत्सव मां दुर्गा के 9 स्वरुपों को समर्पित है और हर दिन उनके एक स्वरूप की पूजा की जाती है. कई लोग जहां नौ दिनों का व्रत करके मां आदिशक्ति की उपासना करते हैं तो वहीं कई लोग पहले और आखिरी दिन व्रत करते हैं. कई भक्त अपने घर पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करके इस उत्सव को भव्य बनाते हैं. ऐसे में शारदीय नवरात्रि के पर्व में शामिल होने के लिए आप इन प्यार भरे ई-इनविटेशन के जरिए अपनों को आमंत्रित भी कर सकते हैं.

1- हैप्पी नवरात्रि
नमस्कार!
हम आपको सह-परिवार अपने निवास स्थान पर दिनांक- 22/09/2025 को शारदीय नवरात्रि उत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं. मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना में शामिल होने के साथ-साथ मां आदिशक्ति की होने वाली विशेष पूजा-आरती में भी सम्मिलित होने की कृपा करें.
समय: सुबह 07.00 बजे से रात 08.00 बजे तक.
लिंक के लिए यहां क्लिक करें.

शारदीय नवरात्रि 2025 ई-इनविटेशन (Photo Credits: File Image)

2- शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई
नमस्कार,
हम इस साल शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा का धूमधाम से स्वागत करने जा रहे हैं, ऐसे में जब आप सह-परिवार हमारे निवास स्थान ------------- पर 22/09/2025 के शुभ दिन आकर हमारे साथ माता रानी का स्वागत करेंगे तो यह उत्सव सही मायनों में यादगार बन जाएगा. कृपया इस निमंत्रण को स्वीकार करें.
निमंत्रक-
(-------------)

शारदीय नवरात्रि 2025 ई-इनविटेशन (Photo Credits: File Image)

3- ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
मुझे यह बताने में खुशी हो रही है कि आपकी मौजूदगी से हमारा शारदीय नवरात्रि का उत्सव यादगार बन जाएगा, इसलिए मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि 22/09/2025 को घटस्थापना के पावन अवसर पर आप सह-परिवार आएं. मेरे इस निमंत्रण को स्वीकार करें और हमारे घर आकर हमारा मान बढ़ाएं.
निमंत्रक- (-------------)
पता- (-------------)

शारदीय नवरात्रि 2025 ई-इनविटेशन (Photo Credits: File Image)

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को घरों और पंडालों में स्थापित किया जाता है. भक्तों के बीच मातारानी का आगमन होते ही हर तरफ उनकी जय-जयकार सुनाई देने लगती है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या यानी महालया के दिन मां दुर्गा धरती पर आने के लिए कैलाश से प्रस्थान करती हैं. उनके आगमन के साथ ही शारदीय नवरात्रि उत्सव की शुरुआत हो जाती है और भक्त पूरे नौ दिनों तक मातारानी के अलग-अलग स्वरूपों की उपासना करते हैं, फिर अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद अपना व्रत पूर्ण करते हैं. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि में भक्तिभाव से मां दुर्गा की उपासना करने से भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2025 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).