Saraswati Puja 2025 Messages: हैप्पी सरस्वती पूजा! प्रियजनों संग शेयर करें ये शानदार हिंदी WhatsApp Wishes, Quotes, GIF Greetings और Photo SMS
सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की पूजा में पीले रंग की वस्तुओं का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है. पूजन के दौरान मां सरस्वती के मंत्रों का जप करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है, इसलिए इस पर्व की शुभकमनाएं अपनों को जरूर दें. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस को भेजकर प्रियजनों से हैप्पी सरस्वती पूजा कह सकते हैं.
Saraswati Puja 2025 Messages in Hindi: हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मां सरस्वती (Maa Saraswati) कमल पर विराजमान होकर हाथ में वीणा लेकर और पुस्तक धारण करके प्रकट हुई थीं, इसलिए उनके प्राकट्य दिवस को हर साल सरस्वती पूजा (Saraswati Puja) के तौर पर धूमधाम से मनाया जाता है. माघ शुक्ल पंचमी के दिन ज्ञान, कला, संगीत और विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है. ऐसा कहा जाता है कि उनके प्राकट्य के बाद ही पूरे संसार को वाणी और ज्ञान प्राप्त हुआ था. इस साल 2 फरवरी 2025 को ज्ञान, विद्या, बुद्धि और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जा रही है. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर उनकी पूजा की जाती है, साथ ही उन्हें पीले वस्त्र, फल, फूल और मिठाई अर्पित की जाती है.
सरस्वती पूजा के दिन मां सरस्वती की पूजा में पीले रंग की वस्तुओं का उपयोग करना बेहद शुभ माना जाता है. पूजन के दौरान मां सरस्वती के मंत्रों का जप करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है, इसलिए इस पर्व की शुभकमनाएं अपनों को जरूर दें. इस अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, कोट्स, जीआईएफ ग्रीटिंग्स और फोटो एसएमएस को भेजकर प्रियजनों से हैप्पी सरस्वती पूजा कह सकते हैं.
गौरतलब है कि इन दिनों माघ मास की गुप्त नवरात्रि मनाई जा रही है और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के साथ-साथ दस महाविद्याओं की उपासना की जा रही है. वहीं गुप्त नवरात्रि के पांचवें दिन यानी माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सरस्वती पूजा का पर्व मनाया जा रहा है, जिसे बसंत पंचमी और श्री पंचमी भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि सरस्वती पूजा के दिन विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा करने से अखंड ज्ञान की प्राप्ति होती है और उन्हें कोई परास्त नहीं कर सकता है. इस दिन घर के अलावा स्कूल, कॉलेज व शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है.