Ramadan Sehri & Iftar Time 22 May 2020: रमजान का 28वां रोजा, जानें मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता और श्रीनगर में आज की सहरी और इफ्तार का सही समय
रमजान के इस पाक महीने में शुक्रवार (22 मई को 28 वां राजा है. इस बचे रोजे में हर कोई रोजा रखने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा इबादत कर रह है. ताकि वह खुदा को राजी कर कर सके. क्योंकि लोगों के पास से जाने वाला यह पाक और बरकत वाला महीना फिर एक महीने बाद आने वाला है.
नई दिल्ली: रमजान (Ramdan) के इस पाक महीने में शुक्रवार (22 मई को 28 वां रोजा है. इस बचे रोजे में हर कोई रोजा रखने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा इबादत कर रह है. ताकि वह खुदा को राजी कर कर सके. क्योंकि लोगों के पास से जाने वाला यह पाक और बरकत वाला महीना फिर एक महीने बाद आने वाला है. ऐसे में जो लोग रोजा रख सकते है हर कोई रोजा, नमाज, तरावीह पढ़ रहे हैं. लोग पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम को सूरज डूबने के बाद इफ्तारी करते हैं. ऐसे में आप मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता और श्रीनगर में रहते हैं तो यदि आप सहरी (Sehri) और इफ्तार (Iftar) का सही समय जानना चाहते हैं तो यहां पढ़कर जान सकते हैं.
जैसे कि फज्र की नमाज के 10 मिनट पहले सहरी की जा सकती हैं. ऐसे में आप फज्र की नमाज से 10 मिनट पहले सहरी करके फज्र की नमाज पढ़कर आप अपने काम धंधे में लग सकते है. इस तरह सूरज डूबने के दो मिनट बाद मगरिब का समय शुरू हो जाता है. मगरिब के नमाज के बाद आप इफ्तार कर सकते हैं. इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज, इसके बाद ईशा की नमाज अदा की जाती हैं. जिसके ठीक बाद तरावीह की नमाज अदा की जाती है. तरावीह की नमाज हर दिन 20 रकत पढ़ी जाती हैं. यह नमाज मस्जिद में लोगों के साथ पढ़ी जाती हैं. लेकिन इस नमाज को अकेले भी पढ़ी जा सकती है. यह भी पढ़े: Ramadan Sehri & Iftar Time 20th May 2020: रमजान का 26वां रोजा, जानें मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, चेन्नई और श्रीनगर में आज की सहरी और इफ्तार का सही समय
यहां देखे सहरी और इफ्तार का सही समय- (22 मई 2020 जुमा )
Sehri-Iftar Timing in Mumbai
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 22 MAY 2020 | 04:41 AM | 7:09 PM |
Sehri-Iftar Timing in Delhi
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 22 MAY 2020 | 03:56 AM | 7:12 PM |
Sehri-Iftar Timing in Lucknow
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 22 MAY 2020 | 03:47 AM | 6:53 PM |
Sehri-Iftar Timing in Kolkata
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 22 MAY 2020 | 03:30 AM | 6:15 PM |
Sehri-Iftar Timing in Srinagar
| DATE | SEHRI | IFTAR |
|---|---|---|
| 22 MAY 2020 | 03:45 AM | 7:38 PM |
रमजान का आज 28वां रोजा है. इस रोजे के बाद एक से दो रोजे और बचे हुए हैं. यदि 29 रोजे के बाद चांद दिखता है तो 24 मई को ईद की नमाज होगी. चांद नहीं दिखा तो 25 हो ईद मनाई जायेगी. ईद से पहले लोग फितरा और जकात देते हैं. ताकि गरीब लोगों की मदद की जा सके. इस्लाम में फरमाया गया है इस खास महीने में कोई एक छोटी सी नेकी का काम करेगा तो उसे इस नेकी के बदले 70 गुना से अधिक नेकी का सवाब मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2020 09:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

