Radha Ashtami 2025 Wishes: राधा अष्टमी के इन भक्तिमय हिंदी WhatsApp Messages, Quotes, Facebook Greetings के जरिए दें प्रियजनों को शुभकामनाएं
बरसाने वाली राधा रानी के जन्मोत्सव को वैसे तो देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन मथुरा, वृंदावन और बरसाना के मंदिरों में राधा रानी के जन्मोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है. राधा रानी के जन्मोत्सव की बधाई देने के लिए शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Radha Ashtami 2025 Wishes in Hindi: सनातन धर्म में राधा अष्टमी (Radha Ashtami) का विशेष महत्व बताया जाता है. राधा रानी के जन्मोत्सव के इस पर्व को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) मनाए जाने के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है. इस दिन श्रद्धालु राधा-कृष्ण (Radha-Krishna) की आराधना कर उनके आशीर्वाद की कामना करते हैं. इस दिन देशभर के राधा-कृष्ण मंदिरों में विशेष पूजा-अनुष्ठान और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है. भक्त व्रत रखकर विधि-विधान से राधा रानी और श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं. इस साल उदयातिथि को ध्यान में रखते हुए राधा अष्टमी 31 अगस्त 2025, रविवार को मनाई जा रही है.
बरसाने वाली राधा रानी के जन्मोत्सव को वैसे तो देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, लेकिन मथुरा, वृंदावन और बरसाना के मंदिरों में राधा रानी के जन्मोत्सव की अलग ही धूम देखने को मिलती है. राधा रानी के जन्मोत्सव की बधाई देने के लिए शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान किया जाता है. ऐसे में आप भी इन भक्तिमय हिंदी विशेज, वॉट्सऐप मैसेजेस, कोट्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए प्रियजनों को राधा अष्टमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी एक-दूसरे से अत्यंत प्रेम करते थे. मान्यता है कि राधा रानी का नाम जपने मात्र से कान्हा अत्यंत प्रसन्न होते हैं, जबकि कहा तो यह भी जाता है कि राधा की पूजा के बिना कान्हा की पूजा अधूरी मानी जाती है, इसलिए जो लोग कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं, उन्हें राधा अष्टमी का व्रत भी जरूर रखना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि राधा अष्टमी के दिन व्रत रखकर राधा-कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है. इसके साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इस दिन व्रत और पूजन करने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट होते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).