Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई
पारसी नववर्ष का यह पर्व नई शुरुआत, शुद्धता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. इस दिन लोग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में इस डिजिटल युग में अपनी सांस्कृतिक पहचान का जश्न मनाने और दूर बैठे प्रियजनों को बधाई देने के लिए आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए नवरोज की बधाई दे सकते हैं.
Parsi New Year 2026 Messages in Hindi: भारत सहित दुनिया भर में रहने वाले पारसी समुदाय (Parsi Community) के लिए 'नवरोज' (Navroz) का पर्व नई उम्मीदों और खुशियों का पैगाम लेकर आ रहा है. इस वर्ष पारसी नव वर्ष (Parsi New Year) का यह उत्सव 20 मार्च 2026 को मनाया जाएगा. फारसी कैलेंडर के अनुसार, यह दिन नए साल की शुरुआत का प्रतीक है, जिसे 'पारसी न्यू ईयर' के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार न केवल एक कैलेंडर वर्ष का बदलाव है, बल्कि पारसी संस्कृति की समृद्ध विरासत और उनके अटूट विश्वास का उत्सव भी है.
पारसी समुदाय की एक दिलचस्प विशेषता यह है कि वे साल में दो बार नए साल का जश्न मनाते हैं. वैश्विक स्तर पर अधिकांश पारसी समुदाय 20 या 21 मार्च (वसंत विषुव) को नवरोज मनाता है. वहीं, भारत में रहने वाले पारसी जो 'शहंशाही कैलेंडर' का पालन करते हैं, वे अगस्त के महीने में (इस बार 16 अगस्त को) भी अपना नव वर्ष मनाते हैं. मार्च में मनाया जाने वाला नवरोज 'जमशेदी नवरोज' के रूप में प्रसिद्ध है, जिसकी जड़ें प्राचीन फारस (ईरान) से जुड़ी हैं.
पारसी नववर्ष का यह पर्व नई शुरुआत, शुद्धता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. इस दिन लोग शुभकामना संदेशों का आदान-प्रदान करते हैं. ऐसे में इस डिजिटल युग में अपनी सांस्कृतिक पहचान का जश्न मनाने और दूर बैठे प्रियजनों को बधाई देने के लिए आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए नवरोज की बधाई दे सकते हैं.
नवरोज के दिन की शुरुआत बड़े ही आध्यात्मिक ढंग से होती है. सुबह जल्दी उठकर स्नानादि के बाद पारसी समुदाय के लोग नए वस्त्र धारण करते हैं. इस उत्सव का सबसे अनिवार्य हिस्सा 'अग्यारी' (अग्नि मंदिर) की यात्रा है. मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं और धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं, जो समुदाय की सुख-समृद्धि और शांति के लिए होते हैं. यह परंपरा 7वीं शताब्दी से चली आ रही है, जब पारसी समुदाय के पूर्वज ईरान से भारत आए थे.
नवरोज से पहले घरों की साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाता है. पारसी समाज में माना जाता है कि घर की स्वच्छता अतीत की नकारात्मकता को दूर करने और नई सकारात्मक ऊर्जा के स्वागत का प्रतीक है. घरों को फूलों और रंगोली से सुंदर तरीके से सजाया जाता है. इस दिन पारसी रसोई में कई लजीज और पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं, जिनका आनंद परिवार और मित्र मिलकर उठाते हैं.