त्योहार

National Doctors Day 2024 Messages: हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

भारत में पहली बार नेशनल डॉक्टर्स डे 1991 में मनाया गया था, जिसकी शुरुआत तत्कालीन सरकार द्वारा की गई थी, तब से इस दिवस को मनाने का सिलसिला बरकरार है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान जाहिर करना है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे विश कर सकते हैं.

National Doctors Day 2024 Messages: हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई
नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

National Doctors Day 2024 Messages in Hindi: हर साल 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctors Day) देश के डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो मरीजों का जीवन बचाने और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. यह दिन डॉक्टरों और उनके पेशे के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का जश्न मनाता है. खासकर, महामारी के बाद डॉक्टरों की अहमियत, उनकी असाधारण सेवाएं और अधिक पहचानी जाने लगी हैं. डॉक्टर्स डे उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक सही अवसर है. दरअसल, भारत में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे देश के सबसे प्रसिद्ध चिकित्सकों में से एक डॉ. बिधान चंद्र रॉय (Bidhan Chandra Roy) की जयंती और पुण्यतिथि मनाई जाती है, जो पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे. चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करने के लिए ही हर साल 1 जुलाई को देशभर में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है.

भारत में पहली बार नेशनल डॉक्टर्स डे 1991 में मनाया गया था, जिसकी शुरुआत तत्कालीन सरकार द्वारा की गई थी, तब से इस दिवस को मनाने का सिलसिला बरकरार है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में डॉक्टरों के अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान जाहिर करना है. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, जीआईएफ ग्रीटिंग्स, कोट्स, फोटो एसएमएस के जरिए हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे विश कर सकते हैं.

1- ​मैं चाहता हूं कि आपके दिन भी,

उतने ही स्वस्थ और अद्भुत हों,
जितने आप अपने रोगियों के लिए करते हैं.
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

2- एक डॉक्टर ऐसा इंसान होता है,
जो रोते हुए व्यक्ति को हंसाते हुए भेजता है.
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

3- आपके काम पर हमें बहुत गर्व है,
परिवार में एक डॉक्टर का होना सम्मान की बात है,
मैं आपको डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं देता हूं.
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

4- सच, सच बताओ,
किस-किस के साथ ऐसा हुआ है,
कि दवा से ज्यादा,
किसी डॉक्टर की मुस्कराहट ने असर दिखाया हो.
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

5- जब आप एक बीमारी का इलाज करते है,
तो पहले मन का इलाज करते है.
हैप्पी नेशनल डॉक्टर्स डे

नेशनल डॉक्टर्स डे 2024 (Photo Credits: File Image)

बता दें कि बिहार के पटना में जन्में बिधान चंद्र रॉय कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज, पटना कॉलेज और मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड चले गए. इंग्लैंड जाने के बाद उन्होंने लंदन के सेंट बार्थोलोमियो हॉस्पिटल में दाखिल के लिए कोशिशें शुरु कर दीं, लेकिन 30 बार इनकार के बाद आखिकार उन्हें एडमिशन मिला. यहां वे दो साल में रॉयल कॉलेज ऑफ फिजीशियन्स के सदस्य और रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स के फेलो बन गए. एक सफल राजनेता और सम्मानित चिकित्सा पेशेवर डॉ. रॉय को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).