Maha Shashti 2025 Messages: महा षष्ठी के इन शानदार हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए प्रियजनों को दें शुभकामनाएं
सर्वपितृ अमावस्या के दिन यानी महालया के दिन मां दुर्गा कैलाश से धरती पर आती हैं, फिर अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जबकि महालया के छह दिन बाद यानी महा षष्ठी पर पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत होती है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर करके शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Maha Shashti 2025 Messages in Hindi: मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना और भक्ति के महापर्व शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) की धूम इन दिनों पूरे देश में मची हुई है. इसके साथ ही पांच दिवसीय दुर्गा पूजा (Durga Puja) का भी भव्य आगाज हो चुका है. जी हां, हर साल शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा की शुरुआत होती है, इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व बताया जाता है. आज यानी 28 सितंबर 2025 को नवरात्रि की षष्ठी तिथि है और आज मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी (Maa Katyayani) की पूजा-अर्चना की जा रही है. दरअसल, महा षष्ठी (Maha Shashti) तिथि बंगाली समुदाय के लोगों के लिए खास महत्व रखती है, क्योंकि यह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का पहला दिन होता है और इस उत्सव का समापन विजयादशमी (Vijayadashami) के दिन होता है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से हुई है और समापन 2 अक्टूबर 2025 को विजयादशमी के साथ होगा. इसी दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा.
सर्वपितृ अमावस्या के दिन यानी महालया के दिन मां दुर्गा कैलाश से धरती पर आती हैं, फिर अगले दिन से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जबकि महालया के छह दिन बाद यानी महा षष्ठी पर पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत होती है. ऐसे में इस खास अवसर पर आप इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स को प्रियजनों संग शेयर करके शुभकामनाएं दे सकते हैं.

शुभ महा षष्ठी

ज्ञात हो कि बंगाली समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव को पश्चिम बंगाल के अलावा असम, ओडिशा, त्रिपुरा, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. गौरतलब है कि शारदीय नवरात्रि के छठे दिन यानी महा षष्ठी (Maha Shashti) के दिन देश के विभिन्न दुर्गा पंडालों में ढाक-ढोल और स्वादिष्ट पकवानों के साथ मां दुर्गा का स्वागत किया जाता है. इसी दिन बोधन के साथ मां दुर्गा का स्वागत कर उनके मनमोहक मुख का अनावरण किया जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2025 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).