त्योहार

Maha Saptami 2023 Messages: नवरात्रि के सातवें दिन महा सप्तमी की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन जहां मां कालरात्रि को समर्पित है तो वहीं यह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का दूसरा दिन भी होता है. हर परिस्थिति में भक्तों को विजय दिलाने वाली मां कालरात्रि को समर्पित इस दिन की बधाई भी दी जाती है. ऐसे में आप भी नवरात्रि के सातवें दिन इन मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए महा सप्तमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Maha Saptami 2023 Messages: नवरात्रि के सातवें दिन महा सप्तमी की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
महा सप्तमी 2023 (Photo Credits: File Image)

Maha Saptami 2023 Messages in Hindi: आज (21 अक्टूबर 2023) शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) का सातवां दिन है, जिसे महा सप्तमी (Maha Saptami) और शुभो सप्तमी (Shubho Saptami) कहा जाता है. अश्विन शुक्ल सप्तमी के दिन महा सप्तमी मनाई जाती है और इस दिन मां दुर्गा (Maa Durga) के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि (Maa Kaalratri) की पूजा की जाती है. आपको बता दें कि मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि का रंग काला है और ये तीन नेत्रों वाली देवी हैं. उनके गले में विद्युत की अद्भुत माला है, उनके हाथों में खड्ग और कांटा है. गधे पर सवार मां कालरात्रि का रूप भले ही भयंकर नजर आता है, लेकिन वो हमेशा अपने भक्तों का कल्याण करती हैं, इसलिए उन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है. मां कालरात्रि की उपासना से शत्रुओं और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है, इसके साथ ही भय, दुर्घटना व रोगों का नाश होता है और जीवन की हर समस्या को हल करने शक्ति मिलती है.

शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन जहां मां कालरात्रि को समर्पित है तो वहीं यह पांच दिवसीय दुर्गा पूजा का दूसरा दिन भी होता है, इसलिए इस तिथि का बहुत महत्व होता है. हर परिस्थिति में भक्तों को विजय दिलाने वाली मां कालरात्रि को समर्पित इस दिन की बधाई भी दी जाती है. ऐसे में आप भी नवरात्रि के सातवें दिन इन मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए महा सप्तमी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

1- दिल मेरा झूमे माता के दरबार में,

मैं तो हुई दीवानी माता के प्यार में,

अब मुझको नहीं टेंशन कल क्या होगा,

क्योंकि हर पल बरसे मुझ पर मां की दया.

महा सप्तमी की हार्दिक बधाई

महा सप्तमी 2023 (Photo Credits: File Image)

2- खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो,

हर किसी की जुबान पर आपकी ही बात हो,

जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,

तो आपके सिर पर मां दुर्गा का हाथ हो.

महा सप्तमी की हार्दिक बधाई

महा सप्तमी 2023 (Photo Credits: File Image)

3- माता ना मैं पैसा चाहूं,

ना मैं चाहूं तुमसे ऊंचा पद,

बस मुझको अपना प्यार देना मां,

आशीर्वाद मिले आपका है मेरी ये हद.

महा सप्तमी की हार्दिक बधाई

महा सप्तमी 2023 (Photo Credits: File Image)

4- महा सप्तमी का ये पल हो सुनहरा,

दुनिया में नाम हो रोशन तुम्हारा,

दूसरों को दिखाओ तुम किनारा,

यही आशीर्वाद है हमारा...

महा सप्तमी की हार्दिक बधाई

महा सप्तमी 2023 (Photo Credits: File Image)

5- है चारों ओर माता के चर्चे हजार,

आओ सब मिलकर चलें उनके दरबार,

मां की कृपा अब हम पर होने लगी,

जगमग ज्योति मां तेरी जगने लगी.

महा सप्तमी की हार्दिक बधाई

महा सप्तमी 2023 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि शक्ति की उपासना के नौ दिवसीय महापर्व शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल 15 अक्टूबर 2023 से हुई है, जबकि दुर्गा पूजा का शानदार आगाज 20 अक्टूबर 2023 से हुआ है और इन दोनों पर्वों का समापन अश्विन शुक्ल दशमी यानी 24 अक्टूबर 2023 को विजयादशमी के साथ होगी. ऐसी मान्यता है कि नौ दिनों तक मां दुर्गा (Maa Durga) ने दुष्ट असुर महिषासुर के साथ भयंकर युद्ध किया था, जिसके बाद दसवें दिन उन्होंने महिषासुर का संहार किया था और इस संसार को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2023 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).