Jawaharlal Nehru Jayanti 2022 Greetings: पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती की इन HD Images, WhatsApp Stickers, SMS, Wallpapers के जरिए दें शुभकामनाएं
स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को देशभर में बाल दिवस यानी चिल्ड्रंस डे के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाने के साथ-साथ नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, एसएमएस, वॉलपेपर्स के जरिए नेहरू जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Jawaharlal Nehru Jayanti 2022 Greetings: आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) का जन्म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इलाहाबाद (प्रयागराज) जिले में हुआ था. इस साल जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की 133वीं जयंती मनाई जा रही है. कहा जाता है कि अपने घर पर निजी शिक्षकों से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद करीब 15 साल की उम्रे में नेहरू जी इंग्लैंड चले गए और वहां जाने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया. विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई करने के बाद साल 1912 में वे स्वदेश लौट आए और राजनीति से जुड़ गए. साल 1916 में पहली बार उनकी मुलाकात महात्मा गांधी से हुई और उनसे मिलने के बाद नेहरू काफी प्रभावित हुए. गांधी जी के साथ असहयोग आंदोलन में शामिल होने के चलते नेहरू जी को दो बार जेल जाना पड़ा. इसके अलावा नमक सत्याग्रह और कई आंदोलनों के चलते वे कई बार जेल गए.
स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती को देशभर में बाल दिवस यानी चिल्ड्रंस डे के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन बच्चों की शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता फैलाने के साथ-साथ नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. ऐसे में इस अवसर पर आप इन ग्रीटिंग्स, एचडी इमेजेस, वॉट्सऐप स्टिकर्स, एसएमएस, वॉलपेपर्स के जरिए नेहरू जयंती की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती की शुभकामनाएं

2- पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती की बधाई

3- हैप्पी नेहरू जयंती 2022

4- पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती 2022

5- हैप्पी पंडित जवाहर लाल नेहरू जयंती

गौरतलब है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बनें और 27 मई 1964 को अपने निधन तक वो इस पद पर बने रहे. नेहरू जी को बच्चों से बेहद लगाव था और वो नन्हे-मुन्नों को देश का भावी निर्माता मानते थे. बच्चे भी प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे. 74 वर्ष की आयु में 27 मई 1964 को उन्होंने दिल्ली में अंतिम सांस ली थी. उनके निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार और लगाव को देखते हुए उनकी जयंती को बाल दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

