Aamir Khan-Nana Patekar Desi Avatar: आमिर खान-नाना पाटेकर देसी अवतार में एक साथ आए नजर, फैंस ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार (Watch Video)
आमिर खान और नाना पाटेकर हाल ही में देसी अंदाज में नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
Aamir Khan-Nana Patekar Desi Avatar: आमिर खान और नाना पाटेकर हाल ही में देसी अंदाज में नजर आए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. नाना पाटेकर की फिल्म 'वनवास' इस शुक्रवार रिलीज हुई, और इस खास मौके पर उन्होंने आमिर खान के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया. इस वीडियो में आमिर और नाना दोनों ने कुर्ता पहना हुआ है और पट्टी पर बैठकर आपस में बातचीत करते दिख रहे हैं. यह खास पल फिल्मी ज्ञान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसे फैंस ने जमकर सराहा. फैंस दोनों दिग्गज अभिनेताओं के इस साधारण और देसी अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग 'टू लेजेंड्स' और 'विनिंग मोमेंट' जैसे कमेंट कर रहे हैं. नाना पाटेकर की 'वनवास' को लेकर भी फैंस के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है.
आमिर खान और नाना पाटेकर की यह मुलाकात और देसी अंदाज फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.
आमिर-नाना का देसी अंदाज वायरल:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

