Independence Day, Google Doodle: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने सोमवार को अपने अंदाज में डूडल जारी किया, जिसमें रंग-बिरंगी पतंगों को उड़ते दिखाया है और यह पतंगें भारत द्वारा आज तक हासिल की गई ऊंचाइयों को प्रदर्शित कर रही हैं.
यह डूडल केरल की कलाकार नीति ने बनाया है, जिसमें भारत को 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए दिखाया गया है. स्वतंत्रता दिवस 2022 डूडल में पतंगों द्वारा भारत की संस्कृति को दर्शाया गया है. पतंगों के साथ गूगल का ये डूडल 75 वर्षों में भारत द्वारा हासिल की गई महान ऊंचाइयों का प्रतीक है. जीआईएफ एनीमेशन डूडल को जीवंत बना रहा है.
डूडल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कलाकार नीति ने कहा कि हमारी सबसे प्यारी यादों में से एक, पतंग उड़ाने की सदियों पुरानी परंपरा भारतीय स्वतंत्रता दिवस उत्सव का अभिन्न अंग रही है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने उस समय अंग्रेज शासन के खिलाफ नारे लिखने के लिए पतंगों का इस्तेमाल किया और विरोध के निशान के रूप में उन्हें आसमान में उड़ाया था.
76th Independence Day: Google Doodle with kites symbolizes great heights achieved by India in 75 years
Read @ANI Story | https://t.co/f1D6CD3GSY#76thIndependenceDay #GoogleDoodle #IndiaAt75 pic.twitter.com/wWpiEwPU8b
— ANI Digital (@ani_digital) August 14, 2022












QuickLY