त्योहार

Happy Govardhan Puja 2019 Wishes: लक्ष्मी पूजन के अगले दिन होती है गोवर्धन पूजा, भेजें ये प्यारे हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, Photo Messages, SMS, GIF Images और दें प्रियजनों को शुभकामनाएं

दीपावली यानी लक्ष्मी पूजन के अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, इसे अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धाभाव से पूजा करने पर घर-परिवार में सुख-शांति आती है और धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. इस दिन घरों और मंदिरों में भगवान के लिए विशेष अन्नकूट किया जाता है.

Happy Govardhan Puja 2019 Wishes: लक्ष्मी पूजन के अगले दिन होती है गोवर्धन पूजा, भेजें ये प्यारे हिंदी WhatsApp Stickers, Facebook Greetings, Photo Messages, SMS, GIF Images और दें प्रियजनों को शुभकामनाएं
हैप्पी गोवर्धन पूजा 2019 (Photo Credits: File Image)

Happy Govardhan Puja 2019 Wishes In Hindi: पांच दिनों के दिवाली उत्सव (Diwali) के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार दीपावली (Deepawali) यानी लक्ष्मी पूजन (Lakshmi Pujan) के अगले दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) का पर्व मनाया जाता है, इसे अन्नकूट पूजा (Annakut Puja) के नाम से भी जाना जाता है. इस साल गोवर्धन पूजा का यह पावन पर्व 28 अक्टूबर 2019 को मनाया जा रहा है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन श्रीकृष्ण ने इंद्र देव का मानमर्दन करके गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी. उन्होंने इस दिन गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था, तब से हर साल दीपावली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धाभाव से पूजा करने पर घर-परिवार में सुख-शांति आती है और धन-संपत्ति में बढ़ोत्तरी होती है. इस दिन घरों और मंदिरों में भगवान के लिए विशेष अन्नकूट किया जाता है.

गोवर्धन पूजा के इस खास अवसर पर आप अपने दोस्तों, परिवार वालों और रिश्तेदारों को बधाई दे सकें, इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं हिंदी के कुछ चुनिंदा वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स, फोटो मैसेजेस, एसएमएस, वॉलपेपर्स और जीआईएफ इमेजेस. इन संदेशों को सोशल मीडिया के जरिए भेजकर आप गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं (Govardhan Puja 2019 Wishes) दे सकते हैं.

1- प्रेम से जपो श्री कृष्ण का नाम,

दिल की हर इच्छा पूरी होगी,

कृष्ण आराधना में तल्लीन हो जाओ,

उनकी महिमा जीवन खुशहाल कर देगी.

हैप्पी गोवर्धन पूजा

हैप्पी गोवर्धन पूजा 2019 (Photo Credits: File Image)

2- हर खुशी आपके द्वार आए,

जो आप मांगे उससे अधिक पाएं,

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं,

और ये त्योहार खुशी से मनाएं.

हैप्पी गोवर्धन पूजा

हैप्पी गोवर्धन पूजा 2019 (Photo Credits: File Image)

3- श्री कृष्ण जिनका नाम,

गोकुल जिनका धाम,

ऐसे भगवान श्री कृष्ण को,

हम सबका प्रणाम.

हैप्पी गोवर्धन पूजा

हैप्पी गोवर्धन पूजा 2019 (Photo Credits: File Image)

4- चंदन की खुशबू, रेशम का हार,

धुप की सुगंध, दीयों का प्रकाश,

दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार,

मंगलमय हो आपके लिए,

गोवर्धन पूजा का ये त्योहार.

हैप्पी गोवर्धन पूजा यह भी पढ़ें: Diwali 2019 Date & Full Scehdule: दिवाली कब है? जानिए धनतेरस, नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजन और भाई दूज की महत्वपूर्ण तिथियां

हैप्पी गोवर्धन पूजा 2019 (Photo Credits: File Image)

5- लोगों की रक्षा करने के लिए,

एक उंगली पर पहाड़ उठाया,

उसी कन्हैया की याद दिलाने,

गोवर्धन पूजा का पावन दिन आया.

हैप्पी गोवर्धन पूजा

हैप्पी गोवर्धन पूजा 2019 (Photo Credits: File Image)

हिंदू पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा का यह पर्व हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के पहले दिन मनाया जाता है. इस दिन गोबर का गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और उसे सजाकर पूजा की जाती है. पूजा में धूप, दीप, नैवेद्य, जल, फल, खील, बताशे आदि का इस्तेमाल किया जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन गेहूं, चावल, आटे और पत्तेदार सब्जियों से भोजन बनाया जाता है. इसके बाद गोवर्धन पर्वत और श्रीकृष्ण को इन पकवानों का भोग लगाया जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2019 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).