December 2019 Festival Calendar: विवाह पंचमी से हो रही है दिसंबर माह की शुरुआत, देखें इस महीने पड़नेवाले सभी व्रत, त्योहार और छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दिसंबर महीने की शुरुआत विवाह पंचमी यानी भगवान राम और माता सीता के विवाह के उत्सव से हो रही है. इसके अलावा साल के इस आखिरी महीने में श्रीदत्त जयंती और क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. दिसंबर महीने में कई लोग वेकेशन भी प्लान करते हैं, इसलिए इस महीने पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में जानना उनके लिए बेहद जरूरी हो जाता है.
December 2019 Vrat And Festivals List: हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष (Margashirsha) का पावन महीना चल रहा है, जिसे नौंवा महीना माना जाता है, जबकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल के आखिरी महीने दिसंबर (December 2019) की शुरुआत होने वाली है. एक ओर जहां मार्गशीर्ष महीने में भक्त मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए महालक्ष्मी का व्रत कर रहे हैं तो वहीं दिसंबर महीने (December Month) की शुरुआत विवाह पंचमी (Vivah Panchami) यानी भगवान राम (Lord Rama) और माता सीता (Mata Sita) के विवाह के उत्सव से हो रही है. इसके अलावा साल के इस आखिरी महीने में श्रीदत्त जयंती और क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. दिसंबर महीने में कई लोग वेकेशन भी प्लान करते हैं, इसलिए इस महीने पड़ने वाली छुट्टियों (Bank Holidays) के बारे में जानना उनके लिए बेहद जरूरी हो जाता है.
वाकई दिसंबर का महीना हर किसी को लिए बेहद खास है, क्योंकि बीतते हुए साल को यादगार बनाने के लिए हर कोई कुछ खास करने की कोशिश करता है. ऐसे में आप इस महीने पड़ने वाले सभी व्रतों, त्योहारों और छुट्टियों के बारे में जान सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं दिसंबर 2019 में पड़नेवाले सभी प्रमुख व्रत, त्योहारों और छुट्टियों की पूरी लिस्ट (December 2019 Vrat And Festivals List).
दिसंबर 2019 में पड़नेवाले व्रत और त्योहार
| तारीख | दिन | व्रत व त्योहार |
| 1 दिसंबर 2019 | रविवार | नागपूजा (तेलुगू), श्रीराम विवाहोत्सव, विवाह पंचमी |
| 2 दिसंबर 2019 | सोमवार | स्कंद षष्ठी व्रत, चंपा षष्ठी, मार्तंडभैरवोत्थापन, सुब्रह्मण्य षष्ठी, पंचक प्रारंभ |
| 3 दिसंबर 2019 | मंगलवार | मित्र (सूर्य) सप्तमी व्रत, ज्येष्ठा के सूर्य, पंचक |
| 4 दिसंबर 2019 | बुधवार | बुधाष्टमी पर्व, मासिक दुर्गाष्टमी, पंचक |
| 5 दिसंबर 2019 | गुरुवार | महानंदा नवमी, कल्पादि नवमी, पंचक |
| 6 दिसंबर 2019 | शुक्रवार | भारतरत्न डॉ. आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस, पंचक |
| 7 दिसंबर 2019 | शनिवार | पंचक समाप्ति |
| 8 दिसंबर 2019 | रविवार | मोक्षदा एकादशी, मौनी एकादशी, गीता जयंती |
| 9 दिसंबर 2019 | सोमवार | सोम प्रदोष व्रत, मत्स्य द्वादशी, दान द्वादशी (उड़ीसा), भरणी दीपम (द.भा.) |
| 10 दिसंबर 2019 | मंगलवार | पिशाचमोचन श्राद्ध, कपर्दीश्वर महादेश दर्शन, कृतिका दीपम (द.भा.) |
| 11 दिसंबर 2019 | बुधवार | पूर्णिमा व्रत, श्रीदत्त जयंती |
| 12 दिसंबर 2019 | गुरुवार | मार्गशीर्ष पूर्णिमा, अन्नपूर्णा जयंती, त्रिपुर भैरवी जयंती |
| 13 दिसंबर 2019 | शुक्रवार | पौष मासारंभ (उत्तर) |
| 15 दिसंबर 2019 | रविवार | गणेश संकष्टी चतुर्थी, पारसी अमर्दाद मासारंभ |
| 16 दिसंबर 2019 | सोमवार | धनु संक्रांति, खरमास आरंभ, गुरू पश्चिम में अस्त |
| 19 दिसंबर 2019 | गुरुवार | कालाष्टमी |
| 21 दिसंबर 2019 | शनिवार | पौष दशमी (जैन) |
| 22 दिसंबर 2019 | रविवार | सफला एकादशी व्रत, उत्तरायणारंभ, सौर शिशिर ऋतु प्रारंभ |
| 23 दिसंबर 2019 | सोमवार | सोम प्रदोष व्रत, अयन करिदिवस, हानुक्का (ज्यू-यहूदी) |
| 24 दिसंबर 2019 | मंगलवार | मासिक शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत |
| 25 दिसंबर 2019 | बुधवार | क्रिसमस, दर्शवेला अमावस्या, वाकुला अमावस्या (उड़ीसा) |
| 26 दिसंबर 2019 | गुरुवार | पौष अमावस्या, कंकणाकृति सूर्यग्रहण, जोर मेला प्रारंभ (पंजाब) |
| 27 दिसंबर 2019 | शुक्रवार | चंद्र-दर्शन, मंडला पूजा, जोर मेला (पंजाब) |
| 28 दिसंबर 2019 | शनिवार | मु.म.जमादि उल अव्वल हि. 1441, जोर मेला समाप्ति (पंजाब) |
| 30 दिसंबर 2019 | सोमवार | विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, पंचक प्रारंभ |
बहरहाल, त्योहारों और व्रतों के इस लिस्ट को जानने के बाद हमें उम्मीद है कि आप समय रहते अपने त्योहारों को मनाने की सारी तैयारी कर सकते हैं और इस महीने पड़नेवाले व्रत और त्योहारों का परिवार के साथ पूरा आनंद उठा सकते हैं. इतना ही नहीं आप साल के इस आखिरी महीने को यादगार बनाने के लिए कहीं वेकेशन भी प्लान कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2019 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

