November 2019 Festival Calendar: नवंबर में मनाए जाएंगे छठ पूजा, तुलसी विवाह और देव उठनी एकादशी जैसे प्रमुख पर्व, देखें इस महीने के सभी व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट
नवंबर का महीना भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने की शुरुआत में छठी मइया और सूर्य देव की उपासना यानी छठ पूजा का महापर्व मनाया जा रहा है. इसके साथ ही इस महीने चार महीने की गहन निद्रा के बाद देव उठनी एकादशी को भगवान विष्णु निद्रा से जागेंगे और तुलसी विवाह का पावन पर्व भी इसी महीने मनाया जाएगा.
November 2019 Festival Calendar: हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक (Kartik) का पावन महीना चल रहा है और अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक नवंबर का महीना (November Month) शुरु हो रहा है. पिछले महीने यानी अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा, दिवाली जैसे कई बड़े त्योहार मनाए गए और अब नवंबर महीने (November 2019 Calendar) में भी त्योहारों की भरमार रहने वाली है. जी हां, नवंबर का महीना भी बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने की शुरुआत में छठी मइया और सूर्य देव की उपासना यानी छठ पूजा (Chhath Puja) का महापर्व मनाया जा रहा है. इसके साथ ही इस महीने चार महीने की गहन निद्रा के बाद देव उठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) को भगवान विष्णु निद्रा से जागेंगे और तुलसी विवाह (Tulsi Vivah) का पावन पर्व भी इसी महीने मनाया जाएगा.
नवंबर का महीना अंग्रेजी कैलेंडर का 11वां महीना होता है. इस महीने पड़नेवाले सभी व्रतों और त्योहारों के बारे में आप जान सकें, इसलिए हम लेकर आए हैं नवंबर 2019 में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट, जो हिंदू पंचाग के अनुसार हैं.
नवंबर 2019 में पड़नेवाले व्रत और त्योहार-
| तारीख | दिन | व्रत और त्योहार |
| 1 नवंबर 2019
|
शुक्रवार
|
सौभाग्य पंचमी व्रत, ज्ञानपंचमी (जैन) लाभ पंचमी
|
| 2 नवंबर 2019
|
शनिवार | छठ पूजा, सूर्य षष्ठी, डाला छठ व्रत संध्या अर्घ्य, स्कंद षष्ठी व्रत |
| 3 नवंबर 2019
|
रविवार | डाला छठ व्रत सुबह का अर्घ्य, छठ व्रत पारण, भानु सप्तमी |
| 4 नवंबर 2019
|
सोमवार | गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी |
| 5 नवंबर 2019
|
मंगलवार | अक्षय नवमी, कुष्मांड नवमी, आंवला नवमी, दुर्गा नवमी, जगद्धात्री पूजा |
| 7 नवंबर 2019
|
गुरुवार | विशाखा के सूर्य, कंस वध
|
| 8 नवंबर 2019
|
शुक्रवार | देव उठनी एकादशी, चतुर्मास समाप्त, पंचक प्रारंभ, योगेश्वर द्वादशी |
| 9 नवंबर 2019 | शनिवार | तुलसी विवाह, शनि प्रदोष व्रत
|
| 10 नवंबर 2019 | रविवार | वैकुंठ चतुर्दशी व्रत, विश्वेश्वर व्रत
|
| 11 नवंबर 2019 | सोमवार | मणिकार्णिका स्नान, चौमासी चौदस
|
| 12 नवंबर 2019 | मंगलवार | कार्तिक पूर्णिमा, देव दीपावली, पूर्णिमा व्रत, गुरु नानक जयंती, पंचक समाप्त, रथ यात्रा, कार्तिकेय दर्शन
|
| 13 नवंबर 2019 | बुधवार | मार्गशीष प्रारंभ (उत्तर) कार्तिक व्रत पारण
|
| 14 नवंबर 2019 | गुरुवार | नेहरू जयंती, रोहिणी व्रत
|
| 15 नवंबर 2019 | शुक्रवार | संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत, ईद-ए-मिलाद
|
| 17 नवंबर 2019 | रविवार | वृश्चिक संक्रांति, मंडला काल प्रारंभ
|
| 19 नवंबर 2019 | मंगलवार | काल भैरव अष्टमी, कालाष्टमी, अष्टभैरव दर्शन
|
| 20 नवंबर 2019 | बुधवार | अनुराधा के सूर्य
|
| 22 नवंबर 2019 | शुक्रवार | उत्पन्ना एकादशी
|
| 23 नवंबर 2019 | शनिवार | उत्पन्ना एकादशी (वैष्णव)
|
| 24 नवंबर 2019 | रविवार | प्रदोष व्रत
|
| 25 नवंबर 2019 | सोमवार | मासिक शिवरात्रि, शिव चतुर्दशी व्रत
|
| 26 नवंबर 2019 | मंगलवार | मार्गशीष अमावस्या, भौमवती अमावस्या
|
| 27 नवंबर 2019 | बुधवार | रुद्र व्रत, चंद्र-दर्शन
|
| 29 नवंबर 2019 | शुक्रवार | मु. म. रवि उस्सानी हि. 1441
|
| 30 नवंबर 2019 | शनिवार | विनायक गणेश चतुर्थी
|
बहरहाल, त्योहारों और व्रतों के इस लिस्ट को जानने के बाद हमें उम्मीद है कि आप समय रहते अपने त्योहार को मनाने की सारी तैयारी कर सकते हैं और इस महीने पड़नेवाल व्रत और त्योहारों का परिवार के साथ पूरा आनंद उठा सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2019 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

