त्योहार

Christmas Gifts 2023: इस क्रिसमस पर अपने बच्चे को गिफ्ट करें ये डिजिटल खिलौने! जो ज्ञानवर्धन के साथ मनोरंजन भी देगा?

अकसर क्रिसमस के अवसर पर आप बच्चों को एक शानदार गिफ्ट देकर उनके चेहरे पर एक अनोखी मुस्कान देखना पसंद करते हैं, लेकिन क्या दें और क्या ना दें, कि दुविधा के बीच आप फैसला नहीं ले पाते और अंततः चॉकलेट का डिब्बा प्रदान कर आप संतोष जाहिर कर लेते हैं...

Christmas Gifts 2023: इस क्रिसमस पर अपने बच्चे को गिफ्ट करें ये डिजिटल खिलौने! जो ज्ञानवर्धन के साथ मनोरंजन भी देगा?
CHRISTMAS-2023

अकसर क्रिसमस के अवसर पर आप बच्चों को एक शानदार गिफ्ट देकर उनके चेहरे पर एक अनोखी मुस्कान देखना पसंद करते हैं, लेकिन क्या दें और क्या ना दें, कि दुविधा के बीच आप फैसला नहीं ले पाते और अंततः चॉकलेट का डिब्बा प्रदान कर आप संतोष जाहिर कर लेते हैं. लेकिन अगर आप इस बार भी ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो यकीनन आपको चॉकलेट गिफ्ट कर संतोष हासिल करने से बच सकते हैं, क्योंकि आधुनिक युग को देखते हुए बच्चों के लिए कुछ डिजिटल खिलौनों के बारे में बताया जा रहा है, यह मनोरंजक होने के साथ आपके बच्चे के डिजिटल ज्ञान को बेहतर भी बना सकता है. इसमें से किसी एक गिफ्ट को चुनकर आप बच्चे को क्रिसमस उपहार दे सकते हैं.

यहां चुनें बच्चों के लिए उनके पसंद के अनुरूप गिफ्ट

किडीजूम प्रिंटकैम

इन दिनों किशोर होते बच्चों में किडीजूम प्रिंटकैम काफी लोकप्रिय हो रहा है. आपका रचनात्मक बच्चा इस किडीजूम प्रिंट कैमरा से अद्भुत तस्वीरें लेकर उसका प्रिंट भी निकाल सकता है. बल्कि इन चित्रों के 110 से अधिक टेम्पलेट्स के साथ प्रिटं किया जा सकता है, जिसे वे स्टिकर, फ़िल्टर आदि से भी जोड़ सकते हैं. इसमें ऐसी भी व्यवस्था है कि माता-पिता चाहें तो प्रतिदिन के लिए प्रिंटिंग की सीमाएं निर्धारित कर सकते है, अथवा आवश्यकतानुसार इसे बंद भी कर सकते हैं.

नैनो ज़ोन बग खिलौने

यह आपके बच्चों के लिए बेहद महत्वपूर्ण, मनोरंजक खिलौना है, नैनो जोन बग्स स्वायत्त रोबोटिक रेंगने वाले खिलौने हैं, जो रिमोट की मदद से असली कीड़ों की तरह फर्श पर इधर-उधर भागते हुए से प्रतीत होते हैं. इसकी मदद से बच्चे इसमें निहित तकनीक का उपयोग कर अपनी स्वयं की नैनो बग दुनिया बनाने के लिए बिल्डिंग खिलौनों का उपयोग कर सकते हैं.

बिट्जीः इंटरैक्टिव डिजिटल पेट

बिट्जी एक इंटरैक्टिव डिजिटल पालतू जानवर जैसा खिलौना है, जिसे आपका बच्चा देखकर छूकर महसूस कर सकता है. प्रत्येक बिट्जी खिलौना पालतू जानवर स्वाइप, झुकाने, हिलाने और छूने पर उसी के अनुरूप रियेक्ट करता है. बच्चे उसके साथ खेलकर आनंदित होते हैं, क्योंकि वह एक पालतू जानवरों जैसी हरकतें करता है. इनके साथ खेलकर बच्चा उसे अपने मित्र जैसा समझने लगता है.

काइनेटिक सैंड ग्रिल 'एन स्कोप डायनर

इस क्रिसमस पर आप काइनेटिक सैंड ग्रिल एन स्कोप डायनर के साथफूड प्ले घर पर ला सकते हैं. कभी नहीं खत्म होने वाले प्लेसेट खेल के लिए दो पाउंड गतिज रेत और 27 रसोई उपकरण और सहायक उपकरण से युक्त है. उदाहरण स्वरूप बच्चे बन्स को मनचाहा आकार देने, बर्गर को ग्रिल करने, पनीर को काटते, सलाद को कद्दूकस करने जैसा बहुत कुछ कर सकते हुए आनंद का अनुभव हासिल कर सकते हैं.

3 डूडलर स्टार्ट एसेंशियल्स 3-डी पेन सेट

आपके बच्चों के लिए यह सुरक्षित 3-डी प्रिंटिंग पेन है, जो 3 डूडलर का स्टार्ट एसेंशियल्स 3 डी पेन सेट बिना किसी हिस्से को गर्म किये उपयोग किया जा सकता है. यह बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है. यह सेट एक रचनात्मक बच्चे के लिए बहुत महत्वपूर्ण खिलौना साबित हो सकता है. इसमें एक पेन, डूडल पैड, रंगीन प्लास्टिक की 72 किस्में और एक गतिविधि गाइड शामिल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).