त्योहार

Chand Raat Mubarak 2026 Wishes: माह-ए-रमजान के चांद का दीदार होते ही अपनों को इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें चांद रात की मुबारकबाद

जैसे ही आसमान में रमजान का चांद दिखाई देता है, वैसे ही हर कोई चांद रात मुबारक कहकर एक-दूसरे को बधाई देने लगता है और अगले दिन से रोजे की शुरुआत हो जाती है. इस खास अवसर पर आप भी माह-ए-रमजान के चांद का दीदार होते ही अपनों को इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए चांद रात की मुबारकबाद दे सकते हैं.

Chand Raat Mubarak 2026 Wishes: माह-ए-रमजान के चांद का दीदार होते ही अपनों को इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें चांद रात की मुबारकबाद
चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

Chand Raat Mubarak 2026 Wishes: इस्लाम धर्म के सबसे पाक महीने माह-ए-रमजान (Ramzan)  की शुरुआत हो गई है. सऊदी अरब में 17 फरवरी 2026 को आसमान में चांद के दीदार के साथ ही रमजान की शुरुआत हो चुकी है और आज पहला रोजा है, जबकि भारत में 18 फरवरी 2026 को रमजान के पाक महीने की 'चांद रात' है. देशभर में कल यानी 19 फरवरी 2026 को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा. यदि आज चांद दिख जाता है, तो आज रात से ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी और कल (गुरुवार) पहला रोजा होगा. चूंकि इस्लामिक कैलेंडर चांद पर आधारित होता है, इसलिए ये तारीखें पूरी तरह चांद के दीदार पर निर्भर करती हैं. 19 फरवरी को भारत में पहला रोजा रखा जा रहा है, जिसके हिसाब से ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) 20 या 21 मार्च को मनाए जाने की संभावना है.

जैसे ही आसमान में रमजान का चांद दिखाई देता है, वैसे ही हर कोई चांद रात मुबारक कहकर एक-दूसरे को बधाई देने लगता है और अगले दिन से रोजे की शुरुआत हो जाती है. यह रात आपसी भाईचारे और खुशियां बांटने का सबसे बड़ा संदेश देती है. इस खास अवसर पर आप भी माह-ए-रमजान के चांद का दीदार होते ही अपनों को इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए चांद रात की मुबारकबाद दे सकते हैं.

1- ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम कह देना,
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना,
जब वो करें तेरा दीदार बाहर आकर,
उनको मेरी तरफ से ईद मुबारक कह देना.
चांद रात मुबारक!

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

2- चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हम दुआ करते है मिल जाए वो आपको...
चांद रात मुबारक!

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

3- रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से,
चांद रात मुबारक!

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

4- खुदा करे हर रात चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शाम बनकर आए,
कभी ना दूर हो आपके चेहरे की मुस्कुराहट,
हर दिन ऐसा मेहमान बनकर आए.
चांद रात मुबारक!

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

5- तू मेरी दुआओं में शामिल है इस तरह,
फूलों में होती है खुशबू जिस तरह,
अल्लाह तुम्हारी जिंदगी में इतनी खुशियां दें,
जमीन पर होती है बारिश जिस तरह...
चांद रात मुबारक!

चांद रात मुबारक 2026 (Photo Credits: File Image)

दुनिया के अन्य हिस्सों जैसे सऊदी अरब और खाड़ी देशों में कल (17 फरवरी) को ही चांद दिखने की पुष्टि हो गई थी, जिसके चलते वहां आज यानी 18 फरवरी को पहला रोजा रखा जा चुका है. वहीं परंपरा के अनुसार, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में अक्सर सऊदी अरब के एक दिन बाद चांद नजर आता है, इसलिए यहां आज शाम को ही हिलाल कमेटियां आधिकारिक घोषणा करेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2026 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).