Chand Raat Mubarak 2021 Messages: ईद के चांद का दीदार होने पर अपनों संग शेयर करें ये हिंदी Quotes, WhatsApp Stickers, Facebook Greetings और GIF Images
कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण लोग इस साल भी अपने घरों में रहकर सादगी से इस त्योहार को मनाएंगे. हालांकि चांद के दीदार के बाद लोग एक-दूसरे को चांद रात मुबारक कहकर बधाई देते हैं. आप भी इस खास अवसर पर इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और जीआईएफ इमेजेस को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें मुबारकबाद दे सकते हैं.
Chand Raat Mubarak 2021 Messages in Hindi: रमजान का महीना (Ramadan) इस्लाम धर्म का सबसे पाक महीना माना जाता है और माह-ए-रमजान (Ramzan) खत्म होने को है. रमजान के पूरे महीने दुनिया भर के मुसलमान रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. करीब 29 या 30 रोजे के बाद जब ईद का चांद नजर आता है तो उसके अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है. इस साल ईद-उल-फितर (Eid-Ul-Fitr) यानी मीठी ईद (Meethi Eid) का त्योहार 13 या 14 मई को मनाया जाएगा. हालांकि तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है. इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार, रमजान के बाद 10वें महीने यानी शव्वाल (Shawwal) की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है. ऐसे में इस्लाम धर्म के लोग चांद के दीदार (Chand Raat) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ईद के चांद के दीदार के बाद ईद-अल-फितर यानी मीठी ईद के त्योहार को दुनिया भर के मुसलमान धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप के कारण लोग इस साल भी अपने घरों में रहकर सादगी से इस त्योहार को मनाएंगे. हालांकि चांद के दीदार के बाद लोग एक-दूसरे को चांद रात मुबारक कहकर बधाई देते हैं. आप भी इस खास अवसर पर इन शानदार हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप स्टिकर्स, फेसबुक ग्रीटिंग्स और जीआईएफ इमेजेस को अपनों के साथ शेयर करके उन्हें मुबारकबाद दे सकते हैं.
1- तू मेरी दुआओं में शामिल है इस तरह,
फूलों में होती है खुशबू जिस तरह,
अल्लाह तुम्हारी जिंदगी में इतनी खुशियां दें,
जमीन पर होती है बारिश जिस तरह...
चांद रात मुबारक!

2- चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हम दुआ करते है मिल जाए वो आपको...
चांद रात मुबारक!

3- खुदा करे हर रात चांद बनकर आए,
दिन का उजाला शाम बनकर आए,
कभी ना दूर हो आपके चेहरे की मुस्कुराहट,
हर दिन ऐसा मेहमान बनकर आए.
चांद रात मुबारक!

4- रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से,
चांद रात मुबारक!

5- ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम कह देना,
खुशी का दिन और हंसी की शाम देना,
जब वो करें तेरा दीदार बाहर आकर,
उनको मेरी तरफ से ईद मुबारक कह देना.
चांद रात मुबारक!

चांद रात के बाद अगले दिन सुबह ईद के मौके पर लोग मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं और फिर एक-दूसरे के गले लगकर ईद मुबारक कहते हैं. ईद-उल-फितर के खास अवसर पर मीठे पकवान के तौर पर सेवईं बनाई जाती है और ईद के पारंपरिक पकवानों का लुत्फ उठाया जाता है. बच्चे, महिलाएं और पुरुष इस दिन नए कपड़े पहनते हैं. गले मिलकर सभी एक-दूसरे को ईद मुबारक कहते हैं. कहा जाता है कि रमजान में अल्लाह अपने बंदों के लिए जन्नत के दरवाजे खोल देते हैं और सभी दुआएं कुबूल करते हैं. इस महीने को रहमतों और बरकतों वाला माना जाता है, इसलिए लोग अपना ज्यादा से ज्यादा समय अल्लाह की इबादत में गुजारते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2021 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

