फैशन

Met Gala 2019: दीपिका-प्रियंका के बाद ईशा अंबानी का लुक भी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें तस्वीरें

मेट गाला 2019 से दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के लुक पहले ही सामने आ चुके है. दोनों ही अभिनेत्रियों को अनोखे अवतार में देखा गया. दीपिका-प्रियंका के अलावा मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

Met Gala 2019: दीपिका-प्रियंका के बाद ईशा अंबानी का लुक भी सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, देखें तस्वीरें
ईशा अंबानी (Photo Credits: Instagram)

मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के लुक पहले ही सामने आ चुके है. दोनों ही अभिनेत्रियों को अनोखे अवतार में देखा गया. दीपिका-प्रियंका के अलावा मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) का लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सामने आई तस्वीर में ईशा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनका लुक काफी सिंपल है. उन्होंने पर्पल रंग का गाउन पहन रखा है. ये पहली बार है जब ईशा ने मेटा गाला के रेड कारपेट पर वॉक किया है.

ईशा के आलवा नताशा पूनावाला (Natasha Poonawalla) ने भी रेड कारपेट की शोभा बढ़ाई. वह काफी स्टाइलिश अवतार में नजर आईं. जब आप उनका लुक देखेंगे, तब आप भी उनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे. उनका हेयरस्टाइल भी काफी अच्छा है. एक नजर डालिए ईशा और नताशा के लुक्स पर :-

यह भी पढ़ें:- Met Gala 2019: रेड कारपेट पर दिखा प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का अनोखा अवतार, पहचान पाना भी है मुश्किल

आपको बता दें कि ईशा ने Prabal Gurung का गाउन पहना था और नताशा ने Peter Dundas द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस पहनी थी. दोनों के लुक्स को सोशल मीडिया यूजर्स बेहद पसंद कर रहे हैं. इस बार मेट गाला की थीम Camp: Notes on Fashion है. रेड कारपेट पर हॉलीवुड के कई सितारें भी हटके अवतार में नजर आएं. खासतौर पर केटी पैरी के लुक ने फैन्स को खूब प्रभावित  किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2019 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).