Eid Milad Mehndi: ईद मिलाद उन नबी पर ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन अपने हाथों में रचाकर अपने त्योहार को बनाएं ख़ास- देखें पैटर्न
ईद मिलाद (Eid Milad) जिसे मिलाद-उन-नबी (Eid Milad un Nabi), ईद-ए-मिलाद (Eid e Milad) और मावलिद (Mawlid) के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाए जाने वाले सबसे पवित्र इस्लामी त्योहारों में से एक है. यह पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का प्रतीक है. यह त्यौहार इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने, रबी अल-अव्वल में मनाया जाता है...
Eid Milad Mehndi: ईद मिलाद (Eid Milad) जिसे मिलाद-उन-नबी (Eid Milad un Nabi), ईद-ए-मिलाद (Eid e Milad) और मावलिद (Mawlid) के नाम से भी जाना जाता है, दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा मनाए जाने वाले सबसे पवित्र इस्लामी त्योहारों में से एक है. यह पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन का प्रतीक है. यह त्यौहार इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने, रबी अल-अव्वल में मनाया जाता है. इस साल ईद मिलाद शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 को मनाया जाएगा. मिलाद-उन-नबी को मौलिद अल-नबी अल-शरीफ़ भी कहा जाता है, जिसका मतलब है "पैगंबर का जन्म" सुन्नी मुसलमान आमतौर पर इसे रबी अल-अव्वल की 12 तारीख को मनाते हैं, जबकि शिया इसे महीने की 17 तारीख को मनाते हैं. ईद मिलाद मनाने की शुरुआत मिस्र के फ़ातिमी राजवंश से हुई, जो आधिकारिक तौर पर पैगंबर मुहम्मद की जयंती मनाने वाले पहले लोगों में से थे. बारहवीं शताब्दी तक तुर्की, सीरिया स्पेन, मोरक्को जैसे देश भी ईद मिलाद मनाने लगे. पैगंबर मुहम्मद का जन्म 570 ईस्वी में रबी अल-अव्वल की 12 तारीख को मक्का में हुआ था. यह भी पढ़ें: Eid Milad Mehndi: ईद मिलाद पर लगाएं ये लेटेस्ट फ्लोरल और अरेबिक मेहंदी डिजाइन, देखें पैटर्न
ईद मिलाद के जश्न को भारत में मुसलमान धूम धाम से मनाते हैं, पुरुष सुबह जल्दी उठते है और तैयार होकर नमाज़ पढ़ने मस्जिद में जाते हैं. इस के दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं, सजती संवारती हैं और हाथों में मेहंदी रचाती हैं. इस ईद मिलाद पर अगर आप भी लेटेस्ट डिजाइन की तलाश में हैं तो हम ले आये हैं कुछ सिम्पल और ट्रेंडी मेहंदी पैटर्न.
ईद मिलादुन नबी मेहंदी डिजाइन
मिलाद उन नबी स्पेशल चांद मेहंदी डिजाइन
ईद मिलाद मेहंदी डिजाइन
फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन
सिम्पल बैक हैंड मेहंदी डिजाइन
ईद मिलाद से एक दिन पहले सड़कें, मस्जिदें और घरों को लाइट्स से सजाया जाता है. चारों ओर रोशनी होती हैं. जश्न का माहौल होता है. एक दूसरे के घरों पर दावतें करने जाते हैं. परिवार और दोस्तों को ईद की बधाइयां देते हैं.