राशिफल 3 फरवरी: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
राशिफल (Photo Credit: File Photo)

3 फरवरी 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है रविवार यानि आज का राशिफल-

मेष-आज आप निर्धारित कार्य समय पर पूरा करेंगे, सहकर्मी सहयोग करेंगे. मायके से शुभ समाचार मिल सकता है, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- खाना खाने से पहले रोटी गाय को खिलाएं.

शुभ दान - मजदूरों को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 1

शुभ रंग -पर्पल

वृषभ-आज आपको धनलाभ होगा और परिवार में सुख-शांति रहेगी. सोच-समझकर काम करेंगे तो नुकसान से बचेंगे.दोस्त से विवाद हो सकता है.

शुभ उपाय- केसर के दूध का भोग लगाएं।

शुभ दान - मंदिर निर्माण में सहयोग करें।

शुभ अंक - 5

शुभ रंग - नीला

मिथुन-आज आप कोई नया काम शुरु ना करें, यात्रा टाल दें. वाद-विवाद स दूर रहें, मानहानि का योग है.माता-पिता की कोई बात आज ना टालें।

शुभ उपाय- किसी का जूठा ना खाएं.

शुभ दान - इत्र का दान करें.

शुभ अंक -3

शुभ रंग - हरा

कर्क- आज आपको आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा. शादी की बात पक्की हो सकती है, घूमने जाएंगे.

शुभ उपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

शुभ दान - मंदिर के पुजारी को कपड़े और दक्षिणा दें.

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - ग्रे

सिंह-आज आप कानूनी मामलों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें. दुर्घटना का योग है, वाहन सावधानी से चलाएं.

शुभ उपाय- खाने के बाद गुड़ खाएं.

शुभ दान - वृद्धाश्रम में कपड़े दान करें.

शुभ अंक - 9

शुभ रंग - सफेद

कन्या-आज आप क्रिएटिव तरीके से काम पूरे करेंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी.

शुभ उपाय- मिश्री खाकर घर से निकलें.

शुभ दान - चावल का दान करें.

शुभ अंक -6

शुभ रंग -भूरा

तुला-आज आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी.शुभ समाचार मिल सकता है.

शुभ उपाय - घर में किसी बुजुर्ग को कोई तोहफा दें.

शुभ दान - रक्तदान करें.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग -नीला

वृश्चिक-आज आपका सहकर्मियों के साथ तनाव दूर होगा और उनसे लाभ भी होगा। किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है. कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन आज ज्यादा भावुक रहेंगे.

शुभ उपाय- आधा कप फीका दूध पिएं.

शुभ दान - जरूरतमंद को कंबल दान करें.

शुभ अंक - 2

शुभ रंग - आसमानी

धनु-आज आपके परिवार में कलह हो सकता है, तनाव बढ़ेगा. खर्च बढ़ेगा, सेहत बिगड़ सकती है.वाणी पर संयम रखें।

शुभ उपाय- हरी सब्जियों का सूप पिएं.

शुभ दान - चीनी का दान करें.

शुभ अंक - 8

शुभ रंग - गुलाबी

मकर-आज कारोबार में वृद्धि होगी, मान-सम्मान मिलेगा. रुका पैसा मिलेगा, सरकारी काम बनेंगे.जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें.

शुभ उपाय- कपूर की आरती करें.

शुभ दान - लाल कपड़े दान करें.

शुभ अंक -5

शुभ रंग - बैगनी

कुंभ-आज आपको धन लाभ होगा लेकिन बीमारी पर खर्च बढ़ सकता है. कारोबारियों को उनका रुका पैसा मिलेगा.

शुभ उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

शुभ दान - गाय को रोटी खिलाएं।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग -नारंगी

मीन- आज आपको विदेश से शुभ समाचार मिलेगा, दोस्तों के साथ दिन बिताएंगे. सेहत अच्छी रहेगी लेकिन काम पूरा करने में आलस करेंगे.

शुभ उपाय - गुड़ खाकर घर से निकलें.

शुभ दान - किसी असहाय की आर्थिक मदद करें.

शुभ अंक - 4

शुभ रंग - पीला