देश

You are the best... G7 समिट में PM मोदी से बोलीं जॉर्जिया मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय G7 समिट 2025 के लिए कनाडा में हैं. इस सम्मेलन के दौरान उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हुई, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस मुलाकात में मेलोनी ने पीएम मोदी से गर्मजोशी से मुलाकात की और कहा, "You are the best", यानी "आप सबसे अच्छे हैं."

You are the best... G7 समिट में PM मोदी से बोलीं जॉर्जिया मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
PM Modi and Georgia Meloni | X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय G7 समिट 2025 के लिए कनाडा में हैं. इस सम्मेलन के दौरान उनकी मुलाकात इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Georgia Meloni) से हुई, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस मुलाकात में मेलोनी ने पीएम मोदी से गर्मजोशी से मुलाकात की और कहा, "You are the best", यानी "आप सबसे अच्छे हैं." उन्होंने यह भी जोड़ा, “I’m trying to be as you” – यानी "मैं भी आपकी तरह बनने की कोशिश कर रही हूं." दोनों नेताओं की यह मुलाकात जैसे ही कैमरे में कैद हुई, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया. लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद किया और इसे भारत-इटली के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक बताया. वीडियो में दोनों नेताओं को एक-दूसरे का हालचाल लेते हुए और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है.

मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक-दूसरे के साथ अपने संबंधों को लेकर पोस्ट भी किए. पीएम मोदी ने लिखा, "भारत और इटली की दोस्ती और मजबूत होगी, जिससे हमारे नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा." वहीं, मेलोनी ने भी पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा की.

सोशल मीडिया पर छाए PM मोदी और मेलोनी

G7 समिट में भारत की मजबूत मौजूदगी

इस साल का G7 सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी के लिए लगातार छठी बार है. यह उनकी दस वर्षों में पहली कनाडा यात्रा भी है. सम्मेलन के पहले दिन पीएम मोदी की मुलाकात कनाडा के नव-निर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से हुई. कार्नी ने पीएम मोदी और भारत की मौजूदगी को भारत की आर्थिक शक्ति, तकनीकी प्रगति और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रतीक बताया.

तीन देशों की यात्रा पर निकले पीएम मोदी

G7 सम्मेलन के साथ-साथ पीएम मोदी तीन देशों के दौरे पर हैं. पहला पड़ाव था साइप्रस, जहां उन्हें "Grand Cross of the Order of Makarios III" सम्मान से नवाजा गया, जो वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. कनाडा दूसरा पड़ाव है, इसके बाद वह क्रोएशिया की यात्रा पर जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2025 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).