देश

Sambhal Temple News: यूपी के संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर में शुरू हुई पूजा, नाम पड़ा "प्राचीन संभलेश्वर महादेव"; डीएम ने कार्बन डेटिंग के लिए ASI को लिखी चिट्ठी (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली चोरी और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक प्राचीन शिव और हनुमान मंदिर का पता चला है. यह मंदिर खग्गू दीपा सराय इलाके में स्थित है.

Sambhal Temple News: यूपी के संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर में शुरू हुई पूजा, नाम पड़ा
Photo- X/@SachinGuptaUP

Sambhal Temple News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बिजली चोरी और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक प्राचीन शिव और हनुमान मंदिर का पता चला है. यह मंदिर खग्गू दीपा सराय इलाके में स्थित है, जिसे 46 साल बाद फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. 1978 से बंद इस मंदिर को खोलने के बाद इसका नाम "प्राचीन संभलेश्वर महादेव" रखा गया. मंदिर की दीवारों पर ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर हर महादेव’ जैसे पवित्र नारे लिखे गए. मंदिर के खुलने पर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और मंत्रोच्चारण के साथ आरती की.

प्रशासन ने मंदिर परिसर की सफाई कराई और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और एक कंट्रोल रूम लगाने की व्यवस्था की है. यहां पर एक कुंआ भी मिला है, जिसे अमृतकूप कहा जा रहा है.

ये भी पढें: Sambhal: 46 साल बाद खुला संभलेश्वर मंदिर, जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद नाम और मंत्र लिखे गए (देखें वीडियो)

संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर में शुरू हुई पूजा

डीएम ने कार्बन डेटिंग के लिए ASI को लिखी चिट्ठी

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि इस प्राचीन मंदिर को कार्बन डेटिंग के जरिए जांचा जाएगा, ताकि इसकी ऐतिहासिकता का पता लगाया जा सके. मंदिर खुलने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई.

बिजली चोरी के खिलाफ चल रहा है अभियान

संभल में बिजली चोरी और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रशासन ने कई जगह बिना मीटर के बिजली इस्तेमाल की जांच की. एक मस्जिद में 59 पंखे, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और करीब 25-30 लाइट प्वाइंट बिना मीटर के चलते पाए गए. सर्कल ऑफिसर अनुज कुमार चौधरी ने बताया कि मंदिर का पता इसी निरीक्षण के दौरान चला.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 10:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).