सिद्धू को पाकिस्तान का निमंत्रण स्वीकारना चाहिए- पत्नी नवजोत कौर ने दी सलाह

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) द्वारा करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) शिलान्यास समारोह के लिए न्योता मिलने पर उनकी पत्नी नवजोत कौर ने शनिवार को कहा की उनके पति को इस कार्यक्रम के लिए जाना चाहिए.

इमरान खान और नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credits: Facebook)

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) द्वारा करतारपुर कॉरिडोर (Kartarpur Corridor) शिलान्यास समारोह के लिए न्योता मिलने पर उनकी पत्नी नवजोत कौर ने शनिवार को कहा की उनके पति को इस कार्यक्रम के लिए जाना चाहिए.

वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि पाकिस्तान जाने का फैसला वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही लेंगे. पाकिस्तान सरकार 28 नवंबर को अपने क्षेत्र में करतार कॉरिडोर के निर्माण की आधारशिला रखने जा रही है, जबकि भारत में 26 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और कैप्टन अमरिंदर सिंह कॉरिडोर की नींव रखेंगे.

यह भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018: नवजोत सिंह सिद्धू ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, गोधरा कांड का मुद्दा भी उठाया

इससे पहले पाकिस्तान द्वारा करतारपुर गलियारे को खोलने पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने मित्र इमरान खान को धन्यवाद बोला था. सिद्धू ने सितंबर में मीडिया से कहा, "आज मेरी जिंदगी सफल हो गई." उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस धार्मिक गलियारे को खोलने का अपना वादा पूरा किया. सिद्धू ने यहां तक दावा किया कि पाकिस्तान सरकार ने भारत सरकार को करतारपुर गलियारे के मुद्दे पर बात करने के लिए आमंत्रित किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड