व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को किया अनफॉलो, कांग्रेस ने साधा निशाना

व्हाइट हाउस (White House) ने अचानक ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) को ट्विटर (Twitter) पर अनफॉलो कर दिया है. करीब तीन हफ्ते पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य कार्यस्थल ने सभी को ट्विटर पर फॉलो किया था.

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: Getty Images)

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस (White House) ने अचानक ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) को ट्विटर (Twitter) पर अनफॉलो कर दिया है. करीब तीन हफ्ते पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुख्य कार्यस्थल ने सभी को ट्विटर पर फॉलो किया था. पीएम और राष्ट्रपति के अलावा व्हाइट हाउस ने भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), यूएस में भारतीय दूतावास और भारत में अमेरिकी दूतावास के हैंडल को अनफॉलो किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक व्हाइट हाउस ने कोरोना वायरस संकट के बीच भारत द्वारा अमेरिका को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा देने के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी समेत भारत के पांच ट्विटर हैंडल को फॉलो करना शुरू किया था. हालांकि व्हाइट हाउस के इस कदम पर भारत ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गरमा गया है. ‘कोरोना के खिलाफ समन्वित कार्रवाई के लिए अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ काम कर रहा है भारत’

दरअसल भारत द्वारा मलेरिया की दावा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन देने के फैसले के बाद 10 अप्रैल को व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री मोदी, प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, अमेरिका में भारतीय दूतावास, भारत में अमेरिकी दूतावास और भारत में अमेरिका के राजदूत केन जस्टर को फॉलो किया था. इसके बाद व्हाइट हाउस द्वारा फॉलो किए जाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई थी, जो वतमान में महज 13 रह गई है.

उधर, देश की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने इसे मोदी सरकार पर हमला करने का मौका बना लिया. कांग्रेस के तमाम नेता इस घटना को राजनयिक विफलता से जोड़ कर मोदी सरकार की खूब आलोचना कर रहे है.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\