Kalyan: डोसा मिलने में हुई देर तो गुस्साएं ग्राहक ने किया जमकर हंगामा, पानी की कैन को लात मारकर गिराया, कल्याण की घटना
ठाणे जिले के कल्याण में एक झगडे की घटना सामने आई है. जिसमें डोसा मिलने में देरी होने पर एक ग्राहक ने जमकर हंगामा किया.
Kalyan: ठाणे जिले के कल्याण में एक झगडे की घटना सामने आई है. जिसमें डोसा मिलने में देरी होने पर एक ग्राहक ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान ग्राहक ने दुकानदार से गालीगलौज की और पानी की कैन पर लात भी मारी. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसपर कार्रवाई की मांग होने लगी है.
एक व्यक्ति डोसे के ठेले पर आता है और दूसरा व्यक्ति जो अपनी पत्नी के साथ होता है, वो ठेलेवाले व्यक्ति को गालियां देना शुरू कर देता है. एक व्यक्ति इस गुस्साएं ग्राहक को समझाने की कोशिश करता है, लेकिन इसके बावजूद ग्राहक डोसेवाले को गालियां देते हुए मारने जाता है.इसके बाद ग्राहक गुस्से में ठेले के पास रखी पानी के कैन को लात मारकर गिरा देता है. इस दौरान ठेले पर दुसरे ग्राहक भी होते है. वो भी दूर हो जाते है. ये भी पढ़े :Kalyan Student Suicide: पिटाई से नाराज 11वीं के स्टूडेंट ने किया था सुसाइड, कोर्ट ने स्कुल संचालक को 4 दिनों की कस्टडी में भेजा
ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है. जानकारी के मुताबिक़ ठेलाचालक का नाम कृष्णा गौड़ है. कृष्णा कई वर्षो से कल्याण के गांधी चौक में ठेला लगा रहे है. इनके ठेले पर काफी भीड़ होती है. जिसके कारण ग्राहक को डोसा देने में देर हो गई. इससे गुस्साएं ग्राहक ने हंगामा किया. हालांकि इसको लेकर उन्होंने पुलिस स्टेशन में शिकायत नहीं की है. लेकिन सोशल मीडिया पर ग्राहक पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 06:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

