Weather Updates: मानसून को लेकर IMD ने बताई बड़ी बात, उत्तर-दक्षिण में सामान्य और मध्य भारत में सामान्य से अधिक हो सकती है बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-दक्षिण भारत में मानसून सामान्य रहने की संभावना है, मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व व पूर्वोत्तर भारत में मानसून सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय ने कहा कि यह लंबी अवधि के औसत (एलपीए) के 96-104 फीसदी के दायरे में रहने की संभावना है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- Flickr)

Weather Updates: प्री-मानसून (Pre-Monsoon) ने केरल (Kerala) में दस्तक दे दी है, जिसके बाद 1 जून यानी आज से केरल समेत पूर्वोत्तर और उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश (Rain) हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो रही है. वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने मंगलवार को मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-दक्षिण (North-South) भारत में मानसून (Monsoon) सामान्य रहने की संभावना है, मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व व पूर्वोत्तर भारत में मानसून सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा (Mrutunjay Mohapatra) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून 2021 के लिए अपना दूसरा लंबी दूरी का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि इस साल पूरे देश में मानसून सामान्य रहने की संभावना है. महापात्रा ने कहा कि यह लंबी अवधि के औसत (एलपीए) के 96-104 फीसदी के दायरे में रहने की संभावना है.

देखें ट्वीट

दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम (जून से सितंबर तक) पूरे देश में बारिश सामान्य यानी 96 से 104 फीसदी तक रहने की संभावना है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा पूरे देश में मानसून का मौसम यानी जून से सितंबर तक बारिश लंबी अवधि के लिए औसत यानी एलपीए का 101 फीसदी होने का अनुमान है. यह भी पढ़ें: Weather Update: एक से 3 जून तक देश के इन राज्यों में तेज हवाओं और गरज के साथ भारी बारिश की संभावना: मौसम विज्ञान

गौरतलब है कि बीते कुछ घंटों में पश्चिम बंगाल, झारखंड के जमशेदपुर, ओडिशा के तटीय हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर भारत में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश हुई है. उधर मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून को भी बंगाल के साथ-साथ पूरे पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अनुमान है. इसके अलावा बिहार और झारखंड समेत देश के 8 से ज्यादा राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू