Weather Forecast: बिहार-यूपी समेत इन राज्यों में 9 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 अगस्त तक देश भर के कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्य शामिल हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 अगस्त तक देश भर के कई राज्यों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए अलर्ट जारी किया है. इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्य शामिल हैं. आईएमडी के अनुसार, आने वाले दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले तीन-चार दिन हल्की से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. Mumbai Local Update: मुंबई लोकल में कब से सफर कर सकेंगे आम लोग? सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया क्या है सरकार का प्लान.

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों में शुक्रवार को भारी बारिश होगी और बारिश का सिलसिला 9 अगस्त तक जारी रहेगा. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में वीकेंड पर बादलों के जमकर बरसने की संभावना है. इस अवधि में  राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में अच्छी बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें शुक्रवार, 6 अगस्त को इन हिस्सों में गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. वहीं मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है, यहां भी 6 अगस्त को गरज और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है. तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में भी आज भारी बारिश होने की संभावना है.

इस बीच, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में 9 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में 10 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल में गुरुवार तड़के से लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश के चलते कई इलाओं में जलभराव हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, ओडिशा और झारखंड में शुक्रवार को भी इसी तरह की बारिश होने की संभावना है. बिहार में वीकेंड पर भारी बारिश का अनुमान है.

असम और मेघालय में अगले चार दिनों में माध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में शुक्रवार से वीकेंड तक बारिश होने की संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England 4th ODI Match Lahore Weather Update: लाहौर में धुंध बनेगी चुनौती या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? चौथे वनडे से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट