राहुल गांधी के इस्तीफे पर बोले सीएम भूपेश बघेल, हम चाहते हैं कि वे अध्यक्ष बने रहें
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सोमवार को कहा कि वह व कांग्रेस के अन्य मुख्यमंत्री चाहते हैं कि राहुल गांधी (Rahul पार्टी के अध्यक्ष बने रहें
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सोमवार को कहा कि वह व कांग्रेस के अन्य मुख्यमंत्री चाहते हैं कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पार्टी के अध्यक्ष बने रहें। मुख्यमंत्रियों व राहुल गांधी के बीच बैठक शुरू होने से पहले संवाददाताओं के साथ संक्षिप्त बातचीत में बघेल ने कहा, "हम चाहते हैं कि राहुल जी अध्यक्ष बने रहें। उन्हें नेतृत्व को आगे जारी रखना चाहिए."
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार से पहले इसी तरह की टिप्पणी की थी। लेकिन राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि लोकसभा चुनावों में हार को देखते हुए वह अध्यक्ष पद छोड़ने पर अडिग हैं. बैठक में पंजाब से अमरिंदर सिंह, मध्य प्रदेश से कमलनाथ व पुडुचेरी से वी.नारायणसामी भी भाग ले रहे हैं.
संबंधित खबरें
SIR Protest: एसआईआर के मुद्दे पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: कोलकाता में शुरू होगा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
Rajya Sabha Elections 2026: 37 सीटों के लिए आज नामांकन शुरू, 16 मार्च को डाले जाएंगे वोट
पीएम मोदी का यूट्यूब पर 'डिजिटल' धमाका: 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के पहले नेता बने, यूट्यूब सीईओ ने दी बधाई
Khamenei Protests in India: अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में बेंगलुरु में प्रदर्शन, कर्नाटक सरकार ने कहा- कानून तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
\