देश

PM Modi Addresses Soldiers LIVE: 'पाकिस्तान की साजिश और हिम्मत दोनों को तोड़ा': पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना की जमकर तारीफ की, पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी (Watch Video)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदमपुर एयरबेस (AFS Adampur) पर भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों से मुलाकात की. उन्होंने एयर वॉरियर्स और सैनिकों के साहस, समर्पण और प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ की.

PM Modi Addresses Soldiers LIVE: 'पाकिस्तान की साजिश और हिम्मत दोनों को तोड़ा': पीएम मोदी ने भारतीय वायुसेना की जमकर तारीफ की, पड़ोसी मुल्क को दी चेतावनी (Watch Video)
Photo- @narendramodi/X

PM Modi Speech in AFS Adampur:: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आदमपुर एयरबेस (AFS Adampur) पर भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों से मुलाकात की. उन्होंने एयर वॉरियर्स और सैनिकों के साहस, समर्पण और प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि मैं गर्व से कह सकता हूं कि आप सभी ने अपने लक्ष्य को पूरी सटीकता के साथ हासिल किया. पाकिस्तान में सिर्फ आतंकी कैंप और एयरबेस ही नहीं, बल्कि उनकी नापाक सोच और हिम्मत को भी नेस्तनाबूद किया गया.

पीएम मोदी ने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर से घबराकर दुश्मन ने इस एयर बेस और हमारे कई अन्य एयर बेस पर कई बार हमला करने की कोशिश की. उन्होंने हमें बार-बार निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान के नापाक मंसूबे हर बार नाकाम हो गए."

ये भी पढें: PM Modi Visit Adampur Airbase: आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पीएम मोदी ने पाकिस्तान के दावे की निकाली हवा

'पाकिस्तान की साजिश और हिम्मत दोनों को तोड़ा'

'भारत माता की जय, सिर्फ एक नारा नहीं है'

प्रधानमंत्री ने सेना के जवानों की बहादुरी और निष्ठा को सलाम किया. उन्होंने कहा, "भारत माता की जय, सिर्फ एक नारा नहीं है, यह हर उस सैनिक की पवित्र शपथ है जो भारत माता के सम्मान और गरिमा के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देता है. यह हर उस नागरिक की आवाज है जो देश के लिए जीना और कुछ सार्थक हासिल करना चाहता है. यह नारा युद्ध के मैदान में और देश के लिए किए गए हर मिशन में गूंजता है."

उनका ये संदेश साफ था कि भारत की सुरक्षा से कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता और जवाब हमेशा मुंहतोड़ ही होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).