Haryana Shocker: हरियाणा के रेवाड़ी में बदमाशों ने बीती रात बंदूक की नोक पर 4 पेट्रोल पंपों पर की लूटपाट (Watch CCTV Video)
हरियाणा पेट्रोल पंप (Photo Credits ANI)

Haryana Shocker: हरियाणा के रेवाड़ी में बीती रात 4 अज्ञात बदमाशों ने एक के बाद एक बंदूक की नोक पर 4 पेट्रोल पंपों में लूटपाट की. उनके लूटपाट करने का एक पेट्रोल पंप का वीडियो सीसीटीवी में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बदमाशों का यह ग्रुप दो गाड़ी में सवार होकर एक पेट्रोल पर पहुंचे और वहां पर मौजूद कमर्चारी को बंदूक की नोक पर लूटकर फरार हो गए. लूटपात की घटना को लेकर पुलिस  का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है.