Wall Collapse In Ludhiana: पंजाब के लुधियाना में अचानक दीवार गिरी, कई कारें मलबे में दबी, घटना का VIDEO आया सामने
Credit-(X,@spashtvakta_)

लुधियाना, पंजाब: पंजाब (Punjab) में बाढ़ ने तबाही मचा दी है.कई लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा. पिछले दिनों मनसा (Mansa) में एक दीवार गिरने की वजह से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई थी. एक बार फिर अब वैसा ही हादसा सामने आया है.जहांपर लुधियाना शहर (Ludhiana City) में स्थित रेलवे की ही दीवार भरभराते हुए गिरी. इस दौरान दीवार के पास खड़ी कई कारें इसकी चपेट में आ गई. जिसके कारण कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना में अब तक किसी की भी जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया X पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @spashtvakta_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Wall Collapsed in Mansa: आराम से साइकिल पर जा रहा था बुजुर्ग, तभी अचानक भरभराते हुई गिरी दीवार, पंजाब के मनसा से मौत का VIDEO आया सामने

लुधियाना में रेलवे की दीवार गिरी