Video: फतेहपुर जिले में चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा, तीनों को बनाया मुर्गा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Credit-(Twitter-X)

Indian Viral Videos: फतेहपुर जिले के थाना चांदपुर क्षेत्र से तीन चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद इन चोरों को ग्रामीणों की ओर से मुर्गा बनाया गया.यह घटना तब हुई जब चोर खड़े ट्रैक्टर से सामान चुरा रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने चोरों को रंगे हाथ पकड़कर उन्हें मुर्गा बना दिया और लात-घूंसों से जमकर पिटाई की. इस मारपीट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें ग्रामीणों का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है.मारपीट के बाद चोरों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. ये भी पढ़े:Video: बाइक या कार नहीं सीधे ट्रैक्टर से किया जानलेवा स्टंट! सोशल मीडिया पर फतेहपुर जिले का वीडियो वायरल, दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरों के साथ जमकर मारपीट