Video- Stealing From Train: चलती ट्रेन से गायब किया यात्री का सामान, CCTV की मदद से पुलिस ने धर-दबोचा

यात्रा के दौरान अपना कीमती सामान सुरक्षित रखें और जागरूक रहें. यह कहना है भारतीय रेलवे का, जों कि इन दिनों चोर स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रा करने वालों को अपना निशाना बना रहे हैं. ऐसी ही चोरी की एक घटना स्टेशन पर लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई. RPF ने अपने एक ट्वीट में लिखा, विजयनगरम स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो चोरों को पकड़ने में सतर्क #CCTV निगरानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जेबकतरों को अपनी यात्रा खराब न करने दें. अपनी यात्रा के दौरान अपना कीमती सामान सुरक्षित रखें और जागरूक रहें.

RPF द्वारा साझा किए गए वीडियो में ट्रेन धीमी गति से स्टेशन परिसर से आगे बढ़ रही है तभी एक शख्स खाली हाथ ट्रेन में चढ़ता है और कुछ ही पलों में एक बैग लेकर ट्रेन से निकलता हुआ दिखता है.