Video: जालंधर के गोराया में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से मारी टक्कर, भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज वायरल
Jalandhar Accident (Photo: Twitter)

सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का दर्दनाक वीडियो सामने आया है. घटना जालंधर के गोराया की है जहां लुधियाना-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक सेडान कार को टक्कर मार दी और वाहन को हवा में उछाल दिया. कार सड़क के डिवाइडर पर जा गिरी. बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ है.