देहरादून, 25 जून: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर दो युवकों द्वारा एक खच्चर को सिगरेट पिलाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है जिसे देखकर लोग सकते में हैं. पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक खच्चर के मालिक को गिरफ्तार किया गया है. यह सिगरेट संभवत: गांजा से भरी हुई है जिसका धुआं बेजुबान जानवर को पीने के लिए मजबूर किया जा रहा है.
वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक ने कस कर खच्चर का मुंह और एक नथुना पकड़ा हुआ है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसके दूसरे नथुने से उसे जबरदस्ती सिगरेट पिलाने का प्रयास कर रहा है. वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने खच्चर और घोड़ों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार करने वाले उनके संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. केदारनाथ धाम में जानवर के साथ अत्याचार, दो लोगों ने घोड़े को जबरन कराई स्मोकिंग (Watch Viral Video)
लोगों का मानना है कि ऐसा जानवर को नशे में करने के लिए किया जा रहा है ताकि उससे और अधिक काम लिया जा सके. हिमालय स्थित केदारनाथ धाम तक जाने वाले पैदल रास्ते में श्रद्धालुओं और उनके सामान को ढोने के लिए घोड़े और खच्चरों का इस्तेमाल किया जाता है.
#Uttrakhand Some people are making a horse smoke weed forcefully at the trek of Kedarnath temple.@uttarakhandcops @DehradunPolice @RudraprayagPol @AshokKumar_IPS
should look into this matter and find the culprit behind thispic.twitter.com/yyX1BNMiLk
— Himanshi Mehra 🔱 (@manshi_mehra_) June 23, 2023
सोनप्रयाग पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि वीडियो का परीक्षण करने पर रूद्रप्रयाग की जिला पुलिस ने पाया कि यह घटना हाल ही में 16 किलोमीटर लंबे पैदल रास्ते पर छोटी लिंचोली के पास स्थित थारू शिविर में हुई.
सोशल मीडिया पर पशु क्रूरता से सम्बन्धित प्रसारित हो रहे वीडियो का संज्ञान लेकर सेक्टर अधिकारी की शिकायत पर संबंधित घोड़ा संचालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अश्ववंशीय पशुओं के साथ हो रही क्रूरता के सम्बन्ध में अब तक कुल 14 अभियोग पंजीकृत किये हैं। pic.twitter.com/43GpTM6B5V
— उत्तराखण्ड पुलिस - Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) June 23, 2023
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में खच्चर मालिक राकेश सिंह रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि रावत के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह पूछे जाने पर कि क्या सिगरेट में गांजा या इस प्रकार का कोई और नशीला पदार्थ भरा हुआ था, बलूनी ने कहा कि इस संबंध में जांच की जा रही है.
इस वर्ष केदारनाथ यात्रा 25 अप्रैल को शुरू हुई थी और करीब दो माह की इस अवधि में पुलिस ने घोड़े-खच्चरों के प्रति क्रूरता के संबंध में 14 मामले दर्ज किए हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY