केदारनाथ धाम में जानवर के साथ अत्याचार, दो लोगों ने घोड़े को जबरन कराई स्मोकिंग (Watch Viral Video)
केदारनाथ धाम से घोड़े को जबरन स्मोकिंग कराने का चौंकाने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो लोग एक बेजुबान घोड़े को जबरदस्ती स्मोकिंग करा रहे हैं.
Viral Video: देवभूमि उत्तराखंड (Uttarakhand) में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) की यात्रा के दौरान कई यात्री मंदिर तक पहुंचने के लिए घोड़े पर सवार होकर जाते हैं, लेकिन केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में जानवरों के साथ अत्याचार के कई मामले में भी सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में घोड़े को जबरन स्मोकिंग कराने का चौंकाने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लोग एक बेजुबान घोड़े (Horse) को जबरदस्ती स्मोकिंग करा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवकों ने घोड़े के मुंह को कसकर पकड़ा हुआ है और उसके एक नाक को बंद करके दूसरी नाक से जबरन बीड़ी पिलाने की कोशिश की जा रही है. इस पूरी घटना के दौरान घोड़ा छटपटाता रहा, लेकिन युवकों ने उस पर जरा सी भी तरह नहीं खाई और उसे स्मोकिंग कराते रहे.
ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- उत्तराखंड केदारनाथ मंदिर के ट्रेक पर कुछ लोग एक घोड़े को जबरदस्ती गांजा पिला रहे हैं. इसके साथ ही यूजर ने इस मामले को देखने और दोषी का पता लगाने की अपील की है. इस वीडियो को देखने वाले कई यूजर्स ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी पर जोर दिया है. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे घोड़े को खाना खिलाती और उस पर प्यार लुटाती दिखी बच्ची, क्यूटनेस देख फिदा हुए लोग
देखें वीडियो-
#Uttrakhand Some people are making a horse smoke weed forcefully at the trek of Kedarnath temple.@uttarakhandcops @DehradunPolice @RudraprayagPol @AshokKumar_IPS
should look into this matter and find the culprit behind thispic.twitter.com/yyX1BNMiLk
— Himanshi Mehra 🔱 (@manshi_mehra_) June 23, 2023
गौरतलब है कि हजारों लोग केदारनाथ तक जाने के लिए घोड़ा बुक करते हैं, जबकि घोड़ों को उनके मालिक नशीली चीजें खिलाते और सूंघाते हैं. ऐसे में इस तरह के घोड़ों की सवारी करने पर किसी गंभीर हादसे से इनकार भी नहीं किया जा सकता है. इसके अलावा इस तरह की क्रूरता से जानवरों का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है. इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं, जिनमें मंदिर के रास्ते में कई मालकि अपने घोड़ों से साथ मारपीट करते, उनका शोषण करते और उनके साथ मारपीट करते नज़र आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2023 08:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

