मध्यप्रदेश में शर्मसार करने वाली घटना, शादी में विवाद के बाद पहले व्यक्ति को पीटा फिर जूतों पर रगड़वाई नाक- देखें विडियो
यहां एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक आरोपी ने एक व्यक्ति को लोगों के जूते पर नाक रगड़ने को मजबूर कर दिया. कुछ लोगों की उस युवक से बहस हुई थी जिसके बाद आरोपियों ने युवक की पिटाई की थी और अपने जूतों पर जबरन नाक रगड़वाई.
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) से मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक आरोपी ने एक व्यक्ति को लोगों के जूते पर नाक रगड़ने को मजबूर कर दिया. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में कुछ लोगों की उस युवक से बहस हुई थी जिसके बाद आरोपियों ने युवक की पिटाई की थी और अपने जूतों पर जबरन नाक रगड़वाई.
घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विडियो में एक युवक लोगों के जूतों पर अपनी नाक रगड़ रहा है. इस घटना के बाद से ही पीड़ित का कुछ पता नहीं चल सका है. पीड़ित युवक घटना वाले दिन से गायब है.
#WATCH Madhya Pradesh: Man forced to rub nose on shoes of people who allegedly beat him after an argument broke out between them during a marriage ceremony, in Mandsaur on 16 June. The victim has been missing since the incident. pic.twitter.com/1pOYZ6J2D3
— ANI (@ANI) June 22, 2019
पुलिस के मुताबिक मंदसौर में 16 जून को एक शादी थी, जिसमें यह घटना हुई. सब डिविजनल पुलिस ऑफीसर दीलीप सिंह बिलवाल से इस मामले में जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना का वीडियो पुलिस के पास है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. इस मामले की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम तैयार की जा रही है. मामले की जांच जारी है. पुलिस पीड़ित की तलाश कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2019 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

