VIDEO: हिंदू बन गई हूं, कराची में मेरी हत्या कर दी जाएगी...पाकिस्तानी महिला ने PM मोदी से मांगी भारत की नागरिकता

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर कराची की रहने वाली है और सचिन से प्यार करती है. सचिन के लिए ही वह भारत आई है. उन्होंने कहा कि मेरा PM मोदी और CM योगी से आग्रह है कि मुझे यहीं रखा जाए और भारत की नागरिकता भी दी जाए.

(Photo Credit : Twitter)

Seema Haider-Sachin Love Story: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने कहा कि वह कराची की रहने वाली है और बीते 3 साल से वो सचिन से प्यार करती है. सचिन के लिए ही वह भारत आई है. उन्होंने कहा कि मेरा PM मोदी और CM योगी से आग्रह है कि मुझे यहीं रखा जाए और भारत की नागरिकता भी दी जाए.

सीमा ने कहा कि वह भारत में रहना चाहती. वह कहती हैं कि अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो वहां मुझे मार दिया जाएगा. सीमा ने अपने 4 बच्चों के साथ सीमा हिंदू धर्म अपनाना लिया है. वह गंगा नहाकर सचिन के साथ शादी करेगी. ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी महिला सीमा और उसके भारतीय प्रेमी सचिन को मिली जमानत, अवैध रुप से शरण देने का है आरोप

सीमा ने बताया 2020 से 2021 के बीच PUBG पर दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. 10 मार्च को पहले सचिन से काठमांडू में मिले और फिर पशुपति मंदिर में शादी की. बाद में सीमा अपने बच्चों के साथ पाकिस्तान से दुबई, दुबई से नेपाल और फिर वहां से भारत पहुंची.

दरअसल, यह प्रेम कहानी सुरक्षा एंजेसियों को हजम नहीं हो रही है. सीमा का पाकिस्तान से यहां बिना रोक टोक के पहुंचना बड़ा सवाल है. सुरक्षा एंजेसियां अब इसी जांच में जुटी हैं. सीमा का भाई पाकिस्तानी आर्मी है और पति दुबई में रहता है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Pitch And Weather Report: नेशनल स्टेडियम कराची में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Streaming In India: हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

KAR vs PES, PSL 2026 32nd Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट