One Nation, One Election: क्या देश में लागू होगा 'वन नेशन वन इलेक्शन'? पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में दिल्ली में 23 सितंबर को पहली बैठक- VIDEO
केंद्र की मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों के विरोध के बाद भी वन नेशन वन इलेक्शन लागू करना चाहती है. वन नेशन वन इलेक्शन' के मद्देनजर मोदी सरकार की तरफ से बनाई गई समिति की पहली बैठक 23 सितंबर को दिल्ली में होने जा रही है.
- Read in
- हिंदी
One Nation, One Election: केंद्र की मोदी सरकार विपक्षी पार्टियों के विरोध के बाद भी वन नेशन वन इलेक्शन लागू करना चाहती है. वन नेशन वन इलेक्शन' के मद्देनजर मोदी सरकार की तरफ से बनाई गई समिति की पहली बैठक 23 सितंबर को दिल्ली में होने जा रही है. पूर्व राष्ट्रपति और समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में जानकारी दी. वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव के तहत लोकसभा (भारतीय संसद के निचले सदन) और सभी राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव कराने का सुझाव दिया गया है. यानी देश में वन नेशन वन इलेक्शन लागू होता है तो लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ होंगे. सरकार का इसके पीछे तर्क है इससे करोड़ो रुपये बचाए जा सकते हैं.
एक राष्ट्र, एक चुनाव के लिए गठित समिति में जहां पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा में विपक्ष के पूर्व नेता गुलाम नबी आज़ाद और वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष एनके सिंह को सदस्य के रूप में शामिल किया है.
Video:
#WATCH 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के संबंध में बनाई गई समिति पर पूर्व राष्ट्रपति और समिति के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद ने कहा, "पहली बैठक 23 सितंबर को होगी।" pic.twitter.com/EAtQUjFHOh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

