उत्तर प्रदेश: गौतम बुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त की एयर इंडिया से अपील, कहा- वंदे भारत अभियान के दौरान क्रू मेंबर्स को दिल्ली में रखा जाए

कोविड-19 महामारी का कोहराम देश में रोजाना बढ़ रहा है. कोरोना वायरस को लेकर देश में जो ताजा हालात हैं उसे देखते हुए इतना तो तय है कि इससे जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. इसके साथ ही कोरोना की इस जंग में केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राज्य सरकार चल रही है. वहीं वंदे भारत मिशन के तहत लॉकडाउन के चलते दुनियाभर के अलग-अलग जगहों से भारतीय को वापस लाया जा रहा है.

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर  (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. कोविड-19 महामारी का कोहराम देश में रोजाना बढ़ रहा है. कोरोना वायरस को लेकर देश में जो ताजा हालात हैं उसे देखते हुए इतना तो तय है कि इससे जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. इसके साथ ही कोरोना की इस जंग में केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राज्य सरकार चल रही है. वहीं वंदे भारत मिशन के तहत लॉकडाउन के चलते दुनियाभर के अलग-अलग जगहों से भारतीय को वापस लाया जा रहा है.  इसी के मद्देनजर  उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर ने एयर इंडिया के अनुरोध किया है कि वे  क्रू-मेंबर्स को राजधानी दिल्ली में ही रखें.

बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की फ्लाइट्स विश्व में फंसे भारतीय को वतन वापस लेकर आ रही है. इसलिए इन लोगों को लगातार गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली यात्रा करना पड़ सकता है. साथ ही गौतम गौतमबुद्ध नगर जिला रेड जोन में आता है इसी के मद्देनजर पुलिस आयुक्त ने इन क्रू-मेंबर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया से अनुरोध किया है कि इन्हे दिल्ली में ही रखा जाए. यह भी पढ़े-वंदे भारत मिशन: एअर इंडिया का विमान 177 भारतीयों को लेकर अबू धाबी से केरल के कोच्चि पहुंचा

ANI का ट्वीट-

रिपोर्ट के अनुसार गौतम बुद्ध पुलिस कमिश्नर ने नोएडा प्रशासन और अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी से परामर्श के बाद एयर इंडिया के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है. पुलिस कमिश्नर ने लिखा है कि गौतम बुद्ध नगर के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने एयर इंडिया से अनुरोध किया है कि वे अपने क्रू मेंबर्स के सदस्यों पर विचार करें और उन्हें दिल्ली में रखें.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड