बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे पहलवानों को अब यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) का समर्थन मिला है. डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भारतीय पहलवानों के विरोध को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने प्रतिक्रिया दी है.
एक आधिकारिक बयान में, कुश्ती की विश्व शासी निकाय ने विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा भारतीय पहलवानों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है. इसने बृजभूषण के खिलाफ जांच पर निराशा व्यक्त की और 45 दिनों के भीतर डब्ल्यूएफआई के चुनाव नहीं होने पर भारत को सस्पेंड करने की धमकी दी है. UWW ने कहा, यदि इस सभा के लिए 45 दिन की समय सीमा पूरी नहीं की जाती है, तो डब्ल्यूएफआई को निलंबित किया जा सकता है और पहलवानों को तटस्थ ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करनी होगी.
UWW issues statement on Wrestling Federation of Indiahttps://t.co/TyNfSX57qW
— United World Wrestling (@wrestling) May 30, 2023











QuickLY