Uttarakhand Winter Update: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के लिए कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस ठंड से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. हरिद्वार के कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

Winter(img credit :PTI )

देहरादून, 5 जनवरी : उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस ठंड से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. हरिद्वार के कई क्षेत्रों में कोहरे के कारण लोग काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

दूसरी तरफ पहाड़ पर भी लोगों का जीना दूभर हो गया है. यहां पाले के कारण लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग ने उधम सिंह नगर जिले के लिए कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़ें : Kashmir Weather Update: कश्मीर में बारिश/बर्फबारी की संभावना कम, न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री

कोहरे से सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने से वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं. हरिद्वार जिले में भी सुबह और शाम के वक्त कोहरा रहने की उम्मीद जताई गई है. प्रदेश के इन दो जिलों में कोहरे को लेकर एहतियात बरतने की जरूरत है. जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी लोगों के लिए पाला नई मुसीबत बन सकता है. मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर पाला पड़ने की संभावना व्यक्त की है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच चौथे मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs United States of America, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से दी शिकस्त, मोहम्मद सिराज ने चटकाए तीन विकेट; यहां देखें IND बनाम USA मैच का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Scorecard: मुंबई में टीम इंडिया ने यूएसए के सामने रखा 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Preview: न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच कल खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\